New Delhi: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया केपटाउन वन-डे ना सिर्फ कोहली के लिए बल्कि विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के लिए भी यादगार रहा। इस मैच में धोनी ने अपने वन-डे करियर का 400वां शिकार किया।
Related Articles
वनडे में धोनी ने कुलदीप यादव की गेंद पर अफ्रीका कप्तान एडेन मार्करम को स्टंप किया। और इसी के साथ माही ने इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले माही चौथे सबसे ज्यादा विकेट के पीछे शिकार बनाने वाले विकेटकीपर बन गए। पारी के 17वें ओवर में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप की फ्लाइटेड गेंद को मार्करम चूक गये और धोनी ने समय गंवाये बिना गिल्लियां बिखेर दी।
बता दें कि उनसे ज्यादा शिकार बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगाकारा (482) , ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (472) और दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (424) के बाद धोनी चौथे नंबर पर हैं।
साथ ही बता दें कि मौजूदा समय में इन दिनों में से कोई भी इंटरनेशल क्रिकेट नहीं खेल रहा है तो इस बात की उम्मीद जताई जा सकती है कि आने वाले समय में धोनी इस रिकॉर्ड में टॉप पर पहुंच सकते हैं।
करण जौहर ने कुछ इस तरह मनाया अपने बच्चों का पहला जन्मदिन, देखें वीडियो
इसके अलावा अभी इस सीरीज में धोनी एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अगर धोनी बाकी बचे तीन वन-डे में अपने बल्ले से 82 रन बना लेते हैं तो उनके 10 हजार वन-डे रन पूरे हो जाएंगे।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here