Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

दुनिया की 5 सबसे रहस्यमयी झीलें जिन्हें कहते हैं मौत का फंदा, अब तक सैकड़ों की ले चुकी है जान

New Delhi: रहस्य और चमत्कार ये दो ऐसी चीजें हैं, जो हर इंसान को अपनी ओर खींचती है।

आज हम आपको दुनिया की 5 ऐसी झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी रहस्यमयी भी हैं। इन झीलों को काफी खतरनाक भी माना जाता है। अब तक ये झीलें कई लोगों की जान ले चुकी हैं।

रूपकुंड झील : हिमालय की गोद में बसे देवभूमि उत्तराखंड में स्थित रूपकुंड झील की खोज 1942 में ब्रिटिश आर्मी ने की थी। उस वक्त इस झील के तल पर करीब 200 लोगों के अवशेष मिले, जिनकी मौत रहस्यमय तरीके से हुई थी। कई सालों तक इस बारे में वैज्ञानिक खोज करते रहे, लेकिन इसके रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाए। ऐसा माना जाता है कि क्रिकेट बॉल्स के आकार की ओला वृष्टि के कारण इन लोगों की मौत हुई थी। इस झील में तैरना भी मना है क्योंकि पता नहीं इसमें और कौन सी रहस्यमय चीज हो।

मिशिगन झील: अमेरिका राज्य मिशिगन की यह झील वैसे तो देखने में काफी सुंदर और आकर्षक लगती है। उत्तरी अमेरिका की पांच सबसे बड़ी झीलों में शामिल यह झील मौत का फंदा कहलाती है। आर्कटिक के नजदीक होने के कारण यह झील सर्दियों में बर्फ से ढंक जाती है। यहां तक की झील में उठने वाली लहरें भी ठंड के कारण जम जाती है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने जाते हैं, लेकिन यहीं पर यह झील कई लोगों की मौत बन जाती है। यहां अचानक मजबूत और ऊंची लहरें उठती है और इंसान को किनारे से खींचकर ले जाती है। कई जांचों के बाद भी आज तक यह पता नहीं चल पाया कि इस झील में इतनी तेज लहरें कैसे उठती हैं?

नायोस झील: कैमरून की यह झील अब तक कई लोगों की जान ले चुकी है। 21 अगस्त, 1985 को जानलेवा गैस का बादल नायोस पर छा गया और आसपास के सभी जीवों की जान ले ली। वैज्ञानिकों ने इस बारे में बताया कि झील के तल में ज्वालामुखी के कारण ऐसा हुआ। कार्बन डाई ऑक्साइड पानी में मिल गई और इसका स्तर बढ़कर बादल के रूप में चारों तरफ फैल गया। यह झील एक साथ 1746 लोगों की जान ले चुकी है।
 

विस्फोटक झील: कीवू में स्थिति ये झील धरती की सबसे खतरनाक झीलों में शामिल है। वैसे तो ये झील बिल्कुल साफ और शांत दिखती है, लेकिन एक छोटा से भूकंप की वजह से ये झील न्यूक्लियर बम जैसी तबाही मचा सकती है। दरअसल, इस झील के पानी में कार्बन डाई ऑक्साइड की बड़ी परतें और बड़ी मात्रा में मेथेन गैस पाई जाती है। हल्का सा भूकंप आने पर भी इसमें विस्फोट हो सकता है और आसपास रहने वाले करीब 20 लाख लोग की जान जा सकती है।

कावाह इजेन अम्लीय झील: इंडोनेशिया की ये झील किसी एसिड से कम नहीं है। दुनिया की सबसे ज्यादा अम्लीय झील में इस झील को पहला स्थान मिला है। इस झील का पानी बेहद गरम है। तल पर इसका तापमान 200 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, यानि दूर से खूबसूरत दिखने वाली झील में तैरने की सोचना भी मौत को दावत देने जैसा है। रात में रहस्यमय नीले रंग के साथ घातक मेथेन गैस चमकती है।

Share the post

दुनिया की 5 सबसे रहस्यमयी झीलें जिन्हें कहते हैं मौत का फंदा, अब तक सैकड़ों की ले चुकी है जान

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×