Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

दीपिका और अनीशा ने पहनी Same-Same ड्रेस, बहनों का फैशन देख जुड़वा कहने लगे फैंस

New Delhi: साल की सबसे विवादित फिल्म पद्मावत के रिलीज हो जाने के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सुर्खियों में हैं।

पद्मावत के बाद अब दीपिका इन दिनों अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहीं हैं। हाल ही में वो अपनी बहन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं लेकिन दोनों बहनों के कपड़े लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गए।

दीपिका और उनकी बहन अनीशा पादुकोण दोनों ने ब्लू जींस, वाइट शर्ट और ब्लैक लेदर जैकेट पहने हैं। फोटोज में देखा जाए तो दीपिका अपने इस स्टाइलिश लुक में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। वहीं लोगों की नजरे दीपिका की बहन अनीशा से भी नहीं हट रही हैं।

फिल्म के बाद दीपिका ज्यादातर ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही थीं। हाल में दीपिका राजस्थानी थाली का स्वाद लेते हुए पद्मावत की सक्सेस का जश्न मनाते भी दिखीं।


दीपिका के फैंस के साथ उनके पैरेंट्स भी फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं। हाल ही में नेहा धूपिया के शो BFFs With Vogue में बहन के साथ नजर आईं थीं। इस दौरान उन्होंने इस शो में कई खुलासे भी किए थे।

दीपिका पादुकोण ने जब बॉलीवुड में एंट्री मारी थी, तब उनका नाम महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ा था। कहा जाता था कि धोनी, दीपिका से शादी करना चाहते हैं। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं। दीपिका हमेशा से कहती आई हैं कि धोनी मेरे फेवरेट हैं, लेकिन उनकी छोटी बहन अनीशा पादुकोण का मानना है कि धोनी को अब टी-20 से रिटायर हो जाना चाहिए। अनीशा गोल्फ की खिलाड़ी हैं।


इसी चैट शो में जब नेहा धूपिया ने दीपिका से पूछा कि उनकी वेडिंग गेस्ट की लिस्ट में क्या कैटरीना कैफ का नाम शामिल होगा? तो दीपिका ने कहा नहीं। 

इन दिनों दीपिका के लुक की पूरे फिल्म जगत में तारीफें हो रहीं हैं। फिल्म की कमाई ने की बात करें तो पद्मावत ने 100 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Share the post

दीपिका और अनीशा ने पहनी Same-Same ड्रेस, बहनों का फैशन देख जुड़वा कहने लगे फैंस

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×