New Delhi: मुंबई में इंटरनेशनल कस्टम्स डे के इवेंट में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के डांस ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
Related Articles
इवेंट में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। इवेंट में अनुष्का शर्मा शादी के बाद पहली बार ठुमके लगाती नजर आईं। पीले रंग की ड्रेस पहने अनुष्का ने डांस कर फैंस का दिल खुश कर दिया।
अनुष्का स्टेज पर आलिया भट्ट के साथ डांस करती दिखीं। इस मौके पर अनुष्का ने येलो कलर का सलवार सूट पहन रखा था।
वहीं, आलिया भट्ट प्रिंटेड ब्लैक और व्हाइट कलर की गाउन में नजर आई। दोनों ने स्टेज पर साथ में जमकर डांस और मस्ती की।
इवेंट में शाहरुख खान ने भी जमकर डांस किया। वहीं, रणवीर सिंह और रितेश देशमुख ने मिलकर स्टेज पर परफॉर्मेंस दी।
रणबीर कपूर भी अपनी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के गाने, 'बदतमीज दिल...' पर डांस करते नजर आए। इनके अलावा इवेंट में सोनू सूद, बोनी कपूर, श्रीदेवी, बप्पी लहरी, वरुण धवन, रोहित शेट्टी, सुष्मिता सेन सहित अन्य सेलेब्स शामिल हुए।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here