Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

हर दिन नहाने में एक करोड़ रुपए खर्च कर देती है ये महिला, सेवा में दिन रात लगे रहते हैं 22 नौकर

New Delhi: अगर हम आपसे पूछें कि एक दिन में नहाने का खर्चा ज्यादा से ज्यादा कितना आ सकता है, तो शायद आप इस बात को मजाक में ले सकते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक महिला ऐसी भी है जो हर दिन सिर्फ नहाने पर ही 1 करोड़ रुपए खर्च कर देती है। जी हां, बिल्कुल सही सुना... एक दिन के नहाने का खर्च 1 करोड़ रुपए। इस महिला का लाइफस्टाइल दूसरों से बिल्कुल अलग है। 24 घंटे इस महिला की सेवा में 22 नौकर लगे रहते हैं।

ये महिला वैसे तो पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश अरबपति मोहम्मद जहूर की पत्नी है, लेकिन साथ ही साथ वो एक सिंगर और मॉडल रह चुकी हैं। जहूर की पत्नी कमालिया इस वक्त अपने महंगे और अनोखे शौक की वजह से चर्चा में आई है। असल में कमालिया को शैंपेन से नहाने का शौक है। इसके लिए वह कई महंगी शैंपेन की बोतलें खाली कर देती हैं। वे खुद को खूबसूरत बनाने के लिए सिर्फ नहाने पर ही 1 करोड़ रुपए खर्च कर देती हैं। 

नहाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाने वाली कमालिया 5 हजार की कीमत वाली कई बोतलें रोजाना इस्तेमाल कर लेती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सेवा में दिन-रात 22 नौकर लगे रहते हैं। कमालिया के पति इन नौकरों की सैलरी पर ही सालाना 1.94 करोड़ रुपए खर्च कर देते हैं। शादी से पहले कमालिया का नाम नताल्या शमरेनकोवा था। बाद में उन्होंने अपना नाम बदल लिया। कमालिया मॉडल और सिंगर भी रह चुकी हैं। उनका जन्म यूक्रेन में हुआ और वे लंबे वक्त तक रूस में रह चुकी हैं। 

पाकिस्तान में समय बिताते हुए उन्होंने वहां के चैरिटी प्रोग्राम में भी काम किया है। कमालिया हीरे जड़ी हुई घड़ियां पहनती है जिनकी कीमत 40 लाख रुपए से भी ज्यादा है। उनके एक चश्मे की कीमत 4 लाख रुपए है। अगर बात की जाए उनकी हैंडबैग की तो उसकी कीमत 90 लाख रुपए है और वह सालाना अपने जूतों पर 20 लाख से ज्यादा खर्च कर देती हैं। यूं तो कमालिया को पेरिस के मशहूर और सबसे बड़े होटल सूट इंपेरियल रिट्ज में रुकने का शौक है। इस Hotel में एक रात रुकने का ही खर्च करीब 20 लाख रुपए तक है। इसके अलावा खाने-पीने और अन्य खर्च अलग से होते हैं। लेकिन विदेश टूर के लिए उनके पास अलग-अलग देशों में 14 घर और 2 प्राइवेट जेट हैं।

Share the post

हर दिन नहाने में एक करोड़ रुपए खर्च कर देती है ये महिला, सेवा में दिन रात लगे रहते हैं 22 नौकर

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×