Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

टीवी पर बोला ये वकील- फटी जींस पहनने वाली महिलाओं का रेप करना पुरुषों की नेशनल ड्यूटी

New Delhi: Egypt के एक वकील ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है।

वकील नबीह अल-वाहश ने कहा कि Egypt में जो महिला Ripped jeans(फटी हुई जींस) पहनती है, उसका रेप किया जाना चाहिए। 

बता दें नबीह अल-वाहश ने यह बयान नेशनल न्यूज चैनल पर 'दुर्व्यवहार भड़काने' पर कानून को लेकर चल रही बहस में दिया। नबीह ने कहा कि अगर एक महिला इस तरह के पतलून पहनती है तो वह यौन उत्पीड़न और परेशान होने की हकदार हैं और यह मिस्र के व्यक्ति का 'राष्ट्रीय कर्तव्य' है कि वो उस महिला का रेप करे।

 

बहस के दौरान नबीह अल वाहश ने कहा कि अगर कोई महिला फटी हुई जींस पहनती है तो उसके पैर दिखते हैं। इसका मतलब यह है कि वो मिस्र के पुरुषों को यौन उत्पीड़न के लिए आमंत्रित कर रही हैं।  उन्होंने कहा कि मिस्र में महिलाओं के साथ बलात्कार करना पुरुषों का एक 'राष्ट्रीय कर्तव्य' है, जिससे महिलाओं को आत्म-सम्मान का पता चले। महिलाएं जब खुद को सम्मान देंगी तो ही उन्हें सम्मान मिलेगा। सीमाओं को सुरक्षित रखने से नैतिकता की रक्षा करना अधिक महत्वपूर्ण है। 

आपको बता दें वकील नबीह-अल-वाहश पहले भी कई बार विवादों में रहे हैं। इससे पहले भी नबीह ने एक न्यूज चैनल में किसी मुद्दे पर हो रही बहस के दौरान अपना जूता उतारकर चैनल पर गेस्ट के तौर पर आए एक ईमाम पर दे मारा था।

Share the post

टीवी पर बोला ये वकील- फटी जींस पहनने वाली महिलाओं का रेप करना पुरुषों की नेशनल ड्यूटी

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×