Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

रिलीज हुआ 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' का टीजर, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

New Delhi: पंजाब के मशहूर एक्टर गिप्पी ग्रेवाल की मोस्ट अवेटे फिल्म सूबेदार जोगिंदर सिंह का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म में मरणोपरांत सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार जोगिंदर सिंह की शौर्य गाथा बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी।

जिसमें गिप्पी ग्रेवाल फिल्म में जोगिंदर सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। सागा म्यूजिक एवं सेवेन कलर्स मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल के अलावा अदिति शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। सिमरजित सिंह ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 

सूबेदार जोगिंदर सिंह, ब्रिटिश इंडिया और आजाद भारत की सेना में अपनी सेवा दी थी। उन्होंने जितनी भूमिका देश के स्वतंत्रता के आंदोलन में निभाई, उतनी ही आजादी के बाद भी देश की रक्षा के लिए। वे शहीद होने से पूर्व 1962 में चीन के साथ हुई लड़ाई बहादुरी से लड़े। अभूतपूर्व शौर्य के लिए भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत राष्ट्र के सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा। उनका जन्म 26, सितंबर 1921 को पंजाब के फरीदकोट में हुआ था।

इसी घटना पर आधारित एक जाबाज वीर की कहानी में सूबेदार जोगिंदर सिंह के किरदार के लिए गिप्पी ग्रेवाल ने काफी मेहनत की है। इस बहादुर सैनिक के चरित्र चित्रण पर बन रही फिल्म की शूटिंग खूबसूरत और खतरनाक जगहों कारगिल और द्रास, राजस्थान एवं असम में हुई है। इस फिल्म के मुख्य भाग की शूटिंग 14,000 फीट की ऊंचाई पर किया गया। यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होने की संभावना है।

Share the post

रिलीज हुआ 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' का टीजर, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×