Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

इंडियन नेवी की बड़ी उपलब्धि, INSV से दुनिया नापने निकली बेटियां पहुंची केपहॉर्न,लहराया तिरंगा 

New Delhi: आखिरकार इंडियन नेवी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। 'INSV तारिणी' से दुनिया नापने निकली बेटियों ने केप हॉर्न पहुंचकर तिरंगा लहरा दिया है।  

'टीम तारिणी' ने शुक्रवार के शुरुआती घंटों में सबसे कठिन दौर से गुजरकर ये उपलब्धि हासिल की। उनकी उपलब्धि को देखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर टीम को बधाई दी।

प्रकाश राज का विवादित बयान,कहा- मैं हिंदू नहीं, मोदी विरोधी हूं

पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत के लिए एक अद्भुत खबर है। केप हॉर्न पहुंचने की जानकारी इंडियन नेवी ने खुद ट्विटर पर ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि हमारी मेहनत रंग लाई, हमने केप हॉर्न को क्रॉस कर चुके हैं। हमने वहां तिरंगा लहरा दिया है। 

लेडी सिंगर के हुस्न पर इस कदर फिदा हुए शेख,1 घंटे में लुटाए  करोड़ो रुपए
 


बता दें कि इंडियन नेवी की INSV Tarini को महिला दल के साथ  पिछले साल सितंबर में गोवा से झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। इंडियन नेवी की इन क्रू मेंबर को गोवा में महासागर सेलिंग नोड में ट्रेनिंग दी गई थी। 


आईएनएसवी तारिणी 56 फुट लंबा है। भारतीय नौसेना की 'मेक इन इंडिया' पहल की तर्ज पर गोवा के दिवार में एक्वेरियस शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड में बना है।  नौकायन पोत का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी, नौसेना का एक आर्किटेक्ट, सभी महिला नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल, लेफ्टिनेंट पी स्वाति, विजया देवी, पायल गुप्ता तथा बी ऐश्वर्य कर रही हैं।

इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2016 के दौरान नौसेना की महिला टीम आईएनएस महादेवी गोवा से विशाखापट्टनम तक का सफर पहले ही तय कर चुकी हैं, जिसके बाद वे मॉरिशस गईं और फिर वहां से लौटीं।  इसके बाद, वे दिसंबर 2016 में नौकायन पोत लेकर केपटाउन भी गईं। 


इंडियन नेवी की ये पहल विश्व मंच पर 'नारी शक्ति' का प्रदर्शन करना और चुनौतीपूर्ण माहौल में उनकी भागीदारी की दृश्यता बढ़ाकर भारत में महिलाओं के प्रति सामाजिक मानसिकता को क्रांति देना है। मिली जानकारी के मुताबिक, INSV पोत अप्रैल 2018 में गोवा लौट आएगा। इस पोत सिर्फ 5 बंदरगाहों में रोकी गई। जिसमें ऑस्ट्रेलिया में फ्रेमेंटल, न्यूजीलैंड में लाइटटेलटन, फाल्कलैंड में पोर्ट स्टेनली और दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन। 


बता दें कि इस पोत का डिजाइन ओडिशा के गंजाम जिले के प्रसिद्ध तारा तारिणी मंदिर से प्रेरित है। तारिणी शब्द का अर्थ होता है नौका और संस्कृत में इसका मतलब होता है तारने वाला। समुद्री नौवहन गतिविधियों और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना ने विश्व के पहले भारतीय महिला परिनौसंचालन अभियान की परिकल्पना की है।

Share the post

इंडियन नेवी की बड़ी उपलब्धि, INSV से दुनिया नापने निकली बेटियां पहुंची केपहॉर्न,लहराया तिरंगा 

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×