Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

विराट को सड़क किनारे छोड़कर इस शख्स के साथ सरेआम ये क्या करने लगी अनुष्का शर्मा! देखें Video

...

New Delhi: टीम इंडिया इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में है, जहां उसे तीन मैचों वाली टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है। टीम इंडिया के इस अफ्रीका दौरे पर कई खिलाड़ियों के परिवार भी उनके साथ आए हैं। कप्तान विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी आई हैं।

विराट अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी के फिनलैंड में पहला हनीमून मनाकर विराट-अनुष्का देश लौट आए, जहां उन्होंने पहले दिल्ली और फिर मुंबई में रिसेप्शन दिया। मुंबई रिसेप्शन के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे के लिए आ गई और अनुष्का भी विराट के साथ यहां अपने दूसरे हनीमून पर हैं।

साउथ अफ्रीका में विराट-अनुष्का क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस कपल की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरें और वीडियो वायरल होने की इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट-अनुष्का जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, यह वीडियो कब का है और कहां का है इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वीडियो इसी साल का है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो न्यूयार्क है। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होने के बाद और वेस्टइंडीज दौरे से पहले विराट कोहली अनुष्का के साथ वक्त बिताने के लिए न्यूयार्क पहुंचे थे। अनुष्का आईफा अवॉर्ड्स के लिए न्यूयार्क में थी और वेस्टइंडीज दौरे से पहले अनुष्का के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए विराट भी न्यूयार्क पहुंचे थे।

न्यूयार्क से दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। न्यूयार्क से ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट ने अनुष्का के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- अपने प्यार के साथ। इस तस्वीर को खासा पसंद किया था। 

इस वीडियो को भी न्यूयार्क का ही माना जा रहा है, जहां सड़क पर विराट और अनुष्का मस्ती में डांस कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका की सड़क पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन ने दक्षिण अफ्रीकी म्यूजिक पर देसी भांगड़ा दिखाया।

Share the post

विराट को सड़क किनारे छोड़कर इस शख्स के साथ सरेआम ये क्या करने लगी अनुष्का शर्मा! देखें Video

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×