Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

ऐसे बनाएं घर पर ही अपना नेल पेंट रिमूवर जार...

नई दिल्ली। अक्सर ऐसा होता है कि हम नेल-पेंट तो बाजार से खरीद लाते हैं लेकिन नेल-पेंट रिमूवर खरीदना भूल जाते हैं। हालांकि रिमूवर की जरूरत रोज-रोज तो नहीं पड़ती लेकिन कई बार नया कलर लगाने से पहले रिमूवर नहीं होता। ऐसे में आप ये कर सकती है....

 ज्यादातर महिलाएं पुराने नेल-पेंट के ऊपर ही नया कलर लगा लेती हैं। इससे नए कलर में न तो सही लुक आता है और न ही वो देखने में सुंदर लगता है। साथ ही बाद में इसे छुड़ाना भी काफी मुश्क‍िल हो जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि घर पर भी नेल-पेंट रिमूवर जार तैयार किया जा सकता है।

जी हां, आप चाहें तो घर पर ही अपना नेल-पेंट रिमूवर जार तैयार कर सकती हैं और जब चाहें तब यूज कर सकती हैं। इसके लिए एक चौड़े मुंह वाला जार ले लीजिए। 

स्पंज या कॉटन को रोल करके जार में डाल दीजिए। काटन या स्पंज करके रोल करके इस तरह डालें कि उसमें उंगली डालने के लिए जगह बन जाए। अब लिक्वि‍ड को इस जार में डाल दें। लीजिए, तैयार हो गया आपका नेल-पेंट रिमूवर जार।

इस जार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये लंबे समय तक बना रहता है और इसमें उंगली डालकर नेल पेंट साफ करना काफी आसान भी है। इससे बिना मेहनत के पलक झपकते ही नेल-पेंट साफ हो जाएगा। इससे फायदा ये होगा कि आपको बार बार कॉटन में नेल पेंट लेने की जरूरत नहीं है। कई बार नेल पेंट सूखने की वजह से भी लोग परेशान रहते है। इस जार से आपकी ये सारी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी।

Share the post

ऐसे बनाएं घर पर ही अपना नेल पेंट रिमूवर जार...

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×