Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

करोड़ों खर्च करने के बाद अब बचा रहे पैसे, 50% डिस्काउंट सेल में शॉपिंग करते विरुष्का

New Delhi: न्यूली मैरेड कपल विराट औऱ अनुष्का इनदिनों साउथ अफ्रीका में है। जहां उन्होंने अपने नए साल की शुरूआत की। हाल ही मों दोनों ने सोशल मीडिया पर की तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में विराट और अनुष्का एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखाई दे रहे हैं।

एक दिन पहले इन दोनों स्टार्स को केप टाइन में स्पॉट किया गया। यहां पर विराट कोहली अनुष्का को शॉपिंग कराने लेकर पहुंचे। जिस जगह ये दोनों शॉपिंग करते कैमरे में कैद हुए वहां पर 50% डिस्काउंट चल रहा था। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर मजाक बनाना शुरू कर दिया। अनुष्का-विराट की ये तस्वीर उनके फैन क्लब ने सोशल मी़डिया पर पोस्ट की।

इन तस्वीरों को देख लोगों ने कई तरह के प्रतिक्रिए देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा 50% डिस्काउंट हर किसी को अपनी तरफ खींचता है। एक यूजर ने लिखा, ''विराट अनुष्का से कह रहे हैं- रिसेप्शन पर इतना खर्च करने के बाद सेल में ही शॉपिंग करना पड़ेगा डार्लिंग।'' बता दें कि दोनों स्टार ने 11 दिसंबर को इटली में शाद की थी। जिसके बाद रोम में हनीमून मनाया था।

विरूष्का की शादी में परिवार और कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया। पहला रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में हुआ जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सहित कई बड़ी हस्तियां इसमें पहुंची थी। इसके बाद दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को हुआ जिसमें बॉलीवुड व खेल जगत के कई बड़े सितारे मौजूद हुए थे। 

Share the post

करोड़ों खर्च करने के बाद अब बचा रहे पैसे, 50% डिस्काउंट सेल में शॉपिंग करते विरुष्का

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×