Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

OMG: आपको मिस्टर इंडिया की तरह गायब कर सकता है ये कपड़ा, सेना के लिए साबित होगा वरदान

New Delhi: अनिल कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' तो आप सबको याद ही होगी। अरे... वही फिल्म जिसमें अनिल कपूर एक घड़ी की मदद से गायब हो जाते हैं।

सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी कई ऐसी फिल्में हैं जिसमें इंसान के गायब होने की कल्पना की गई है। लेकिन, क्या ये हकीकत में हो सकता है, इसका जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है।

अब एक चीनी व्यक्ति ने इंटरनेट पर दावा किया है कि उसका नया प्रोडक्ट आपको गायब कर सकता है। इसमें दावा किया गया है कि एक कपड़े के जरिए आप गायब हो सकते हैं। इसका बकायदा पूरा वीडियो भी चीन के यूट्यूब कहे जाने वाले वीबो में शेयर किया गया है।

वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति लंबा सा चोगा (बड़ा सा कपड़ा) लेकर आता है। वो उसे फैलाता है और आप उसके आर-पार देख सकते हैं। हैरानी की बात ये है कि कपड़े के पीछे घास और झाड़ियां साफ दिख रही है, लेकिन उस व्यक्ति का शरीर जितना कपड़े के पीछे छुपा है, वो पूरी तरह अदृश्य है। ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है और कुछ ही समय में इसे 2 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

देखिए वीडियो

इस बीच चीन के सामाजिक सुरक्षा विभाग की सीआईडी के उप प्रमुख चेन शिक के मुताबिक, 4 दिसंबर को यह वीडियो शेयर किया गया था।

उनके मुताबिक, हमें लगता है कि वास्तव में अगर क्वांटम तकनीक के जरिए ऐसा कपड़ा बनाया गया है, तो ये हमारी सेना के लिए वरदान साबित होगा। खासकर जासूसी अभियानों में इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, चेन ने माना कि अपराधियों के हाथ ऐसी चीज लगना बहुत खतरनाक हो जाएगा।

इस बीच वीडियो की सत्यता पर भी बहस शुरू हो गई है। क्वांटम वीडियो प्रोडक्शन कंपनी के प्रोड्यूसर झू झेनसोंग ने चीनी अखबार लिबरेशन डेली को बताया कि गायब होने वाले चोगे जैसी कोई चीज नहीं है। ये लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए बनाई गई वीडियो है। नीने और हरे प्लास्टिक कपड़ों की मदद से ये वीडियो शूट की गई है और कुछ साफ्टवेयर के जरिए इन्हें ब्लेंड किया गया है, जिससे सबकुछ आर-पार दिख रहा है। ऐसा आप कई एक्शन फिल्मों में भी देख चुके होंगे।

Share the post

OMG: आपको मिस्टर इंडिया की तरह गायब कर सकता है ये कपड़ा, सेना के लिए साबित होगा वरदान

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×