New Delhi: दो दिन पहले Surat के कामरेज से एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है।
Related Articles
कामरेज में दो दिन पहले महिला की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने बताया कि कोसमाडा गांव के पास गन्ने के खेत से महिला की हत्या के मामले में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि प्रेमी को वर्षा नामक महिला के चरित्र पर शंका था। इसी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी।
पढ़े- पिता के आरोप,अस्पताल की लापारवाही ने ले ली बेटी की जान,शव देने से पहले मांगे 9 लाख
वर्षा अपने तीन बच्चों और पति प्रवीण जाला के साथ वराछा इलाके में नीलकंठ सोसाइटी में रहती थी। इसके अलावा वर्षा का प्रेम संबंध तीन साल से भरत जानकी दास अग्रवाल के साथ था। इसी बीच भरत को वर्षा पर शक होने लगा। उसे वर्षा केराजू आहिर नामक युवक से भी प्रेम संबंध होने की आशंका से भरत ने कोसमाडा गावं ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी।
पढ़े- शादी के बाद भी BF के साथ रहना चाहती थी पत्नी, फिल्म देखकर रची साजिश,सुन सिहर उठे लोग
मुखबिर की सूचना मिली कि आरोपी प्रेमी भरत नेशनल हाइवे 8 पर कामरेज से मुंबई की ओर जाने वाले रास्ते पर पेट्रोल पंप के पास खड़ा है। पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी भरत अग्रावत और हत्या में शामिल एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया था। भरत ने पूछताछ के दौरान बताया कि वर्षा और उसका तीन साल से अफेयर चल रहा था, लेकिन वर्षा राजू आहिर नामक किसी युवक के प्रेम संबंध में पड़ गई। उसने कई बार उसे ऐसा न करने से मना किया, लेकिन उसने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया, इसलिए मार डाला।
पढ़े- माता-पिता ने की रखवाली,दरवाजा बंद कर बेटे ने किया रेप,बोला-मुझे अच्छी लगती हो इसीलिए किया ऐसा
भरत ने बताया कि वर्षा की हत्या करने के लिए पहले चाकू और कटर खरीदा था। लक्जरी बस से टोमी भी चुराई थी। फिर वराछा में फुटपाथ पर रहने वाले नाबालिग लड़के को अपने साथ लिया। उसे भी वर्षा की हत्या के प्लान में शामिल किया। उसके बाद वर्षा को बाइक पर बिठा कर कोसमाडा गांव के पास गन्ने के खेत मे ले गया।
पढ़े- घूंघट में चेहरा छिपा रही महिला की कहानी है होश उड़ाने वाली,सच्चाई ऐसी कि सोचने पर होंगे मजबूर
वर्षा भरत से बात कर रही थी तभी इशारा पाते ही नाबालिग लड़के ने टोमी से वर्षा के सिर पर वार कर दिया। वर्षा के गिरते ही भरत ने उसकी गर्दन पर चाकू मारकर उसके ही दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here