Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

अकेले 2398 खिलाड़ियों पर भारी पड़े हिटमैन रोहित शर्मा, कोई नहीं कर पाया इनके जैसा कारनामा

New Delhi: मोहाली के PCA IS बिंद्रा स्टेडियम में आज रोहित शर्मा का बल्ला श्रीलंकाई गेंदबाजों पर कहर की तरह बरपा। रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के साथ एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें हिटमैन क्यों कहा जाता है।

सिर्फ 153 बॉल में 208 रनों की धुंआधार नाबाद पारी के कारण रोहित ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया है। रोहित अकेले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने वनडे में 3 डबल सेंचुरी ठोकी हैं।

वैज्ञानिकों ने साबित किया रामसेतु का अस्तित्व, कहा-सिर्फ राम का नाम लिखने से ही तैर गए थे पत्थर
 

वनडे में सर्वाधिक दोहरे शतक की बात करें, तो अकेले रोहित सारे वनडे खिलाड़ियों पर भारी पड़े हैं। रोहित को छोड़ दें, तो कुल मिलाकर 2398 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो साथ मिलकर भी 4 दोहरे शतक ही जमा पाए। लेकिन रोहित ने तीन डबल सेंचुरी लगाकर इतिहास रच दिया।

वनडे में डबल सेंचुरी

1. रोहित शर्मा (भारत) 264 रन, 2014

2. मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) 237* रन, 2015

3. वीरेंद्र सहवाग (भारत) 219 रन, 2011

4. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 215 रन, 2015

5. रोहित शर्मा (भारत) 209 रन, 2013

6. रोहित शर्मा (भारत) 208* रन, 2017

7. सचिन तेंदुलकर (भारत) 200* रन, 2010

भारत-रूस के बीच होने जा रही सबसे बड़ी सैन्य डील, जल्द आएगा मिसाइलों का काल S-400 डिफेंस सिस्टम
 

अपनी शादी के कारण विराट कोहली इस सिरीज से दूर हैं, ऐसे में रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही वनडे टीम की कमान संभाल रहे हैं। कप्तान के तौर पर दोहरा शतक जमाने वाले रोहित दूसरे बल्लेबाज हैं। रोहित से पहले यह कारनामा वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में किया था। 2011 में सहवाग ने 219 रन बनाए थे।

लिस्ट-ए क्रिकेट (विभिन्न घरेलू वनडे मैचों के अलावा वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकट मैच भी) में भी रोहित शर्मा तीन दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने मोहाली वनडे में 208 रनों की नाबाद पारी में 12 छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने चार गेंदों में 4 छक्के जमाए। जहीर खान के बाद ऐसा करने वाले वे दूसरे खिलाड़ी हैं।

गोलियों की आवाज से थर्राया थार का रेगिस्तान, राजपूताना सैनिकों के साथ ब्रिटिश आर्मी ने दिखा दम
 

छक्के लगाने के मामले में भी रोहित का जवाब नहीं। रोहित ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पारी में 16 छक्के लगाए थे। इसके बाद आज रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 12 छक्के जड़े। साल 2005 में एमएस धोनी ने भी श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में 10 छक्के जड़े थे। 2014 में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में 9 छक्के भी लगाए थे।



This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here

Share the post

अकेले 2398 खिलाड़ियों पर भारी पड़े हिटमैन रोहित शर्मा, कोई नहीं कर पाया इनके जैसा कारनामा

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×