Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

राम रहीम का करीबी पवन इंसा गिरफ्तार, फरारी के दौरान हनीप्रीत से करता था बातचीत

New Delhi पंचकूला हिंसा का आरोपी पवन इंसा को पंजाब से गिरफ्तार किया गया।

बलात्कारी बाबा राम रहीम का एक और शागिर्द पुलिस की गिरफ्त में आया है। पंचकूला हिंसा के आरोपी पवन इंसा को पुलिस ने पंजा के लालरू से गिरफ्तार किया है। पवन की गिरफ्तारी के बाद राम रहीम के कई और कारनामों के खुलासों की उम्मीद है। पवन इंसा को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पवन इंसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का करीबी है। पवन 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के बाद से ही फरार था। उसके बाद से ही पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। अब एसआईटी ने पवन को गिरफ्तार किया है।

पंचकूला के पुलिस उपायुक्त मानबीर सिंह ने बताया कि पवन इंसा को पंजाब के लालरु के समीप से पकड़ा गया। वह दो महीने से भी अधिक समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने पंचकूला हिंसा के सिलसिले में दर्ज मामले में पवन इंसा, आदित्य इंसा और सुरेंद्र इंसा समेत कई लोगों को आरोपी बनाया था।

राम रहीम को सजा होने के बाद पंचकूला में हिंसा भड़की थी। जिसमें कई लोग मरे गए थे। इस मामले में हिंसा भड़काने का आरोप पवन इंसा पर भी था, लेकिन वो फरार चल रहा था। जब हनीप्रीत की गिरफ्तारी हुई तो पूछताछ में उसने पवन इंसा के बारे में कई जानकारियां दी। जिसके बाद पवन इंसा को गिरफ्तार किया गया है।

Share the post

राम रहीम का करीबी पवन इंसा गिरफ्तार, फरारी के दौरान हनीप्रीत से करता था बातचीत

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×