New Delhi मुख्यमंत्री yogi के जनता दरबार में एक मुस्लिम महिला ने शौहर पर Triple Talaq देने का आरोप लगाया और इंसाफ की गुहार लगाई है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में जनता दरबार लगाया। प्रदेश के मुखिया से एक मुस्लिम महिला ने इंसाफ मांग है। इस महिला के शौहर ने फोन पर ट्रिपल तलाक दे दिया है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। अब पीड़िता सीएम योगी से इंसाफ मांग रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों अपने गृह जिला गोरखपुर में हैं और गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया है। इस दौरान सीएम साहब लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। हजारों की संख्या में लोग सीएम को अपनी समस्याएं बताने के लिए जुटे हुए हैं।
इसमें हर वर्ग, जाति और धर्म के लोग अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं। इसमें एक मुस्लिम महिला भी अपनी फरियाद लेकर जनता दरबार में पहुंची है। इस महिला को उसके शौहर ने छोड़ दिया है। उसे फोन पर ट्रिपल तलाक दिया है।
यह पीड़ित महिला रामापुर से आई थी। पीड़ित महिला का कहना है कि ट्रिपल तलाक पर कोर्ट ने बैन लगाया है। इसके बाद भी उसके शौहर ने फोन करके तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोला और तलाक दे दिया। इतना ही नहीं, वो अपनी बीवी को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। अपनी फरियाद लेकर ये महिला जनता दरबार में पहुंची है।
सीएम योगी आदित्यनाथ जनता की समस्याओं के समाधान और महिलाओं की सुरक्षा का वादा किया है। अब देखना है कि सीएम योगी इस महिला के दर्द को कब तक समझते हैं और कब तक इस बेबस महिला को इंसाफ दिलाते हैं।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here