New Delhi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें इवांका किसी को किस करती नजर आ रही हैं।
Related Articles
यू तो इवांका की ढेरों तस्वीर वायरल हो चुकी हैं लेकिन इस बार कुछ खास है। इवांका की इस तस्वीर में मां का प्यार झलक रहा है। तस्वीर में इवांका अपनी बेटी को किस करती नजर आ रही हैं।
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी और व्हाइट हाउस की टॉप एडवाइजर इवांका ट्रम्प (36) हैदराबाद की ग्लोबल आंत्रप्रेन्योर समिट (GES 2017) में अमेरिकी डेलिगेशन की अगुआई करेंगी।
यह जानकारी अमेरिकी सरकार की ओर से दी गई है। भारत और अमेरिका 28 नवंबर से शुरू होने जा रही ग्लोबल समिट के को-होस्ट हैं। इसमें तीन दिन तक 170 देशों के 1500 आंत्रप्रेन्योर्स हिस्सा लेंगे। इवांका के दौरे से पहले नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ट्वीट किया, ''भारत आपके स्वागत के लिए काफी उत्सुक है। भारत और अमेरिका के मजबूत होते आर्थिक रिश्तों से टैलेंटेड और इनोवेटिव आंत्रप्रेन्योर्स को फायदा होगा।'' समिट में मोदी के भी शामिल होने की उम्मीद है।
अमेरिकी सरकार ने बयान में कहा कि ग्लोबल समिट में दुनियाभर के 1500 आंत्रप्रेन्योर्स हिस्सा लेंगे। इसकी थीम 'वुमन्स फर्स्ट, प्रोस्पेरिटी फॉर ऑल' होगी। इसमें वुमन आंत्रप्रेन्योर्स को आगे लाने और ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
समिट में भारत, अमेरिका समेत बाकी देशों के इनोवेटर्स स्टार्टअप और बिजनेस की शुरुआत पर चर्चा करेंगे। इसमें अमेजन, ऐमवे, सीएमबीसी, डेल, इन्टेल, गूगल जैसे अमेरिका की कई नामी कंपनियां शामिल होंगी।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here