Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

हरियाणा की 'छोरी' मानुषी के आगे नहीं टिक पाई कोई गोरी, डॉक्टरी पढ़ते-पढ़ते बन गई Miss World

New Delhi: भारत की मानुषी छिल्लर ने चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में Miss World 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मानुषी छिल्लर मेडिकल स्टूडेंट है।  

मानुषी छिल्लर हरियाणा की रहने वाली हैं। मानुषी मेडिकल स्टूडेंट हैं। मेडिकल की पढ़ाई करते-करते मानुषी का सेलेक्शन मिस इंडिया के लिए हुआ। अपने खान-पान से लेकर अपने लुक्स बॉडी लैंग्वेज और अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई और क्लासेस के बीच में मैनेज करना मानुषी के लिए आसान नहीं था। मानुषी की लाइफ काफी डिस्पिलिंड रही है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि Miss World 2017 का खिताब जीतने वाली मानुषी का परिवार मूल रूप से हरियाणा बहादुरगढ़ के बामडौली गांव का रहने वाला है। उनके पिता मित्रबसु पेशे से डॉक्टर हैं और दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसन एंड अलाइड साइंसेज (इनमास) में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। मानुषी की मां नीलम इब्मास कालेज में बायोकेमिस्ट्री की प्रोफेसर हैं। मानुषी खुद भी मेडिकल की स्टूडेंट हैं। लगभग 15-20 साल पहले मानुषी के परिवार को नौकरी के चक्कर में अपना गांव छोड़ना पड़ा था। लेकिन मानुषी की इस कामयाबी से ना सिर्फ बहादुरगढ़ बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। 

मानुषी ने सान्या शहर एरीना में आयोजित समारोह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियां को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है। मिस वर्ल्ड 2016 की विजेता प्यूटरे रिको की स्टेफनी डेल वैले नई विश्व सुंदरी को प्रतिष्ठित ताज पहनाया। मानुषी ने इस साल फेमिना मिस इंडिया 2017 का खिताब भी जीता था।

बता दें कि ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा से लेकर डियाना हेडन अब तक छह भारतीय सुंदरियों को मिस वर्ल्ड का खिताब मिल चुका है। मानुषी से पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने इस खिताब को भारत के नाम किया था। 

Share the post

हरियाणा की 'छोरी' मानुषी के आगे नहीं टिक पाई कोई गोरी, डॉक्टरी पढ़ते-पढ़ते बन गई Miss World

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×