Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

प्रेयर के समय महिलाओं के प्राइवेट पार्ट टच करता चर्च का पादरी,कहता इससे शरीर का शैतान भाग जाएगा

New Delhi:

बिहार के पटना सिटी की इस घटना को सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। यहां महिलाओं ने चर्च के पादरी पर दो-तीन महीने से रेप का आरोप लगाया है। महिलाओं का आरोप है कि पादरी ने उनका अबॉर्शन भी कराया। महिलाओं के आरोप के बाद पुलिस ने आरोपी पादरी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के आरोप सही पाए गए हैं। उधर, पादरी पर लगे आरोप के बाद कुछ महिलाओं ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया और पादरी का बचाव किया। 

आरोपी का नाम पास्टर चंद्रमा राज बताया जा रहा है जो दादर मंडी स्थित इंडियन मिशन चर्च का फादर है।

रविवार को उसे पटना सिटी के गुरहट्टा इलाके से अरेस्ट किया गया। उधर, फादर के सपोर्टर्स के हंगामे के बाद महिला अफसर विभा कुमार ने किसी तरह उन्हें शांत कराया।

8 अक्टूबर को महिला थाने में एक पीड़िता ने शादीशुदा पास्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। केस में दूसरी पीड़िता के साथ हुई घटना की भी जानकारी है। पास्टर की पत्नी पर आरोप लगाया कि केस करने के बाद दोनों को धमकी मिल रही है। दोनों पीड़िताओं को जान का खतरा है। 

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। कुछ दिन पहले दोनों का कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि जांच में सही पाए जाने के बाद पास्टर को अरेस्ट करने के साथ ही जेल भेज दिया गया। पास्टर NGO भी चलाता है।

दो-तीन माह से कर रहा था यौनशोषण, अबॉर्शन भी कराया।

दोनों महिलाओं का आरोप है कि वे करीब छह माह से चर्च से जुड़ी थीं। वहां जाकर प्रेयर करती थीं। महिलाओं के मुताबिक, प्रेयर के दौरान प्राइवेट पार्ट को टच करते थे। यही नहीं कहते थे कि ऐसा करने से शरीर में मौजूद शैतान भाग जाएगा।

सदोनों का आरोप है कि पिछले दो-तीन माह से यौन शोषण करने के साथ ही अश्लील हरकत करता था। मना करने पर वह अपनी हरकत से बाज नहीं आता था। एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो फादर ने राजा बाजार स्थित एक हॉस्पिटल में उसे ले जाकर अबॉर्शन कराया।

Share the post

प्रेयर के समय महिलाओं के प्राइवेट पार्ट टच करता चर्च का पादरी,कहता इससे शरीर का शैतान भाग जाएगा

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×