Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

अयोध्या में योगी की 1.87 लाख दीयों की 'दिव्य दिवाली'के सामने फिकी पड़ी मोदी की काशी दिवाली

New Delhi:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के लोगों के लिए छोटी दिवाली बहुत खास बना दिया। सीएम योगी ने इस मौके पर एक नया रिकॉर्ड बनाया। बता दें पर एक नया पर सीएम योगी आदित्यनाथ सरयू तट पर राम की पैड़ी पहुंचे। यहां योगी ने 1 लाख 87  हजार 213 दीये जलाकर नया रिकॉर्ड कायम किया। इस मौके पर अयोध्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं इस आयोजन से उत्तर प्रदेश में निश्चित ही एक नई परंपरा की शुरुआत हो चुकी है।

इससे पहले राज्य में काशी के तट पर होने वाले देव दीपावली का ही महत्व था। जहां दिवाली के 15 दिन बाद लाखों दीये गंगा के तट पर जलाए जाते रहे हैं। ऐसे में योगी की इस नई कोशिश से यह सवाल उठने लगा है कि क्या योगी के अयोध्या के आगे मोदी के काशी की चमक फीकी रह गई। अयोध्या में सरयू तट पर 1.87 लाख दीये जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया. योगी सरकार की 'दिव्य दीपावली' गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा बन गई है. इससे पहले 1 लाख 50 हजार दीये जलाने का रिकॉर्ड था।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशी में मनाई जाने वाली देव दीपावली देश-विदेश में प्रसिद्ध है। इस दिन महादेव की नगरी में 84 घाटों को असंख्य दीपों से सजाया जाता है। एक अनुमान के अनुसार इस दिन शहर के विभिन्न घाटों और मंदिरों में लगभग 1.25 लाख दीये जलाए जाते हैं। ऐसे में अगर सरयू तट पर हुए योगी आदित्यनाथ की छोटी दिवाली के आयोजन से इसकी तुलना करें तो देव दीपावली की चमक कम लगेगी। आपको बता दें कि अयोध्या में इस बार 1 लाख 87 हजार 213 दीये रोशन किए गए। हालांकि दीये बनाने वाले विनोद प्रजापति ने बताया कि 2 लाख दीयों का ऑर्डर दिया गया था। एक दीये में 50 ग्राम तेल डाला गया था।

एक तरफ जहां सरयू तट पर 5100 दीयों से नदी की आरती की गई। 15 मिनट तक मां सरयू का पूजन और अभिषेक किया गया। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शि‍रकत की। वहीं इस आयोजन की काशी में होने वाले गंगा की महाआरती से तुलना हो रही है। दशाश्वमेध घाट पर देव दीपावली के दिन होने वाली खास आरती के बारे गंगा सेवा निधि के पीआरओ ने शि‍वम ने बताया कि इस 21 ब्राह्मण 1071 दीयों के साथ मां गंगा की महा आरती करते हैं। उनके साथ 42 कन्याएं ऋद्धि-सिद्धि के रूप में रहती हैं।

शिवम ने बताया कि काशी में 15 नवंबर, 1997 को दशाश्वमेध घाट पर संगीतमय आरती की शुरुआत हुई थी। धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही चली गई। बनारस में रोजाना विधि-विधान से भव्य आरती का आयोजन होता है। खासकर देव दीपावली के दिन यह आरती काफी खास होती है। मंत्रोच्चार, शंखों और घंटियों की आवाज के बीच आरती का नजारा बेहद अद्भुत होता है। इसमें कई बड़ी और नामचीन हस्तियां भी इसमें शामिल होती हैं। उन्होंने बताया कि इस साल भी 4 नवंबर को इस आयोजन की खास तैयारी की गई है। इस आयोजन में यूपी की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा शामिल हो सकते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश में राम राज्य की स्थापना का संकल्प लेते हुए सरयू तट पर इस छोटी दीपावली का आयोजन किया है। अपने भाषण में योगी ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त बन रहा है, राम-राज्य की परिकल्पना को हम साकार करेंगे। साथ ही योगी इस आयोजन के बहाने अयोध्या के विकास का सपना भी संजो रहे हैं।यही वजह है कि उन्होंने घोषणा की कि अयोध्या में 113 करोड़ की योजनाएं शुरू हो रही हैं। इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए योगी खुद भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को लेकर रामकथा पार्क पहुंचे

Share the post

अयोध्या में योगी की 1.87 लाख दीयों की 'दिव्य दिवाली'के सामने फिकी पड़ी मोदी की काशी दिवाली

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×