........
New Delhi : देश के सबसे बड़े सूबे में पहली बार शहरी चुनावों में उतर रही आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पोस्टरों के सहारे में मैदान रहेगी। निगम चुनाव के दौरान केजरीवाल प्रचार के लिए यूपी नहीं आएंगे। ऐसे में पार्टी सिर्फ उनके नाम और दिल्ली में किए गए काम के सहारे चुनाव लड़ेगी।
Related Articles
पार्टी के नेता केजरीवाल के गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों में बिजी होने की बात कह रहे हैं, लेकिन असलियत पार्टी का मजबूत आधार न होना भी है। सूत्रों की मानें तो पूरे शहर में पार्टी का कोई आधारभूत ढांचा नहीं है। स्थिति यह है कि सभी 110 वार्डों में लड़ाने के लिए पार्टी के पास कैंडिडेट ही नहीं हैं। अभी हाल ही में विवाद के चलते अवध जोन के संयोजक को हटाया गया है।
पार्टी के पूर्व जिला संयोजक गौरव माहेश्वरी की पत्नी को मेयर का टिकट देने पर पार्टी के अंदर विवाद शुरू हो गया है। कई लोगों ने इसका विरोध भी जताया। हालांकि, संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों का समर्थन होने के चलते स्पष्ट तौर पर कोई बोलने को तैयार नहीं है। आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह से लोगों ने इसकी शिकायत की। आप के मीडिया इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, अभी कोई विवाद नहीं है। केजरीवाल गुजरात चुनावों की तैयारियों में व्यस्त हैं। उनके संदेश पार्टी को यहां मिलते रहेंगे।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here