Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

हज यात्रा पर गए मुसलमानों ने सऊदी में शान से लहराया तिरंगा, बोले-हमारे लिए जन्नत है हिंदुस्तान

....

Mecca: हज यात्रा पर सऊदी अरब गए उप्र के बागपत में रहने वाले दर्जनों हज यात्रियों ने वहां मीना की पहाड़ियों के शिखर पर शान से तिरंगा लहराया। इस दौरान भारतीय मुस्लिमों ने कहा कि उन्हें हिन्दुस्तानी होने पर गर्व है।

दरअसल, रटौल गांव निवासी मुंतजिर अपने पिता मौसम व मां को हज कराना चाहते थे लेकिन गत दिनों पिता के इंतकाल के बाद उन्होंने दो लोगों को हज कराने का फैसला किया। वह हज के लिए अपने साथ नोएडा से इमरान व गाजियाबाद के चिरौड़ी से इरफान को साथ लेकर गए हैं।

 मुंतजिर ने एक अखबार से बातचीत में बताया कि उनके खेमे में मौजूद जिले के लोगों ने मीना की सबसे ऊंची पहाड़ी पर तिरंगा लहराने की योजना बनाई। इसके लिए सुबह से ही खेमे के लोगों ने पहाड़ी की चढ़ाई शुरू की, जो ढाई घंटों में पूरी हुई। उन्होंने तिरंगा लहराने का वीडियो भी बनाया है।

मुंतजिर ने बताया कि मीना की चोटी पर तिरंगा लहराते हुए उनके साथियों को बहुत फख्र महसूस हो रहा था। मुंतजिर के भाई जिला पंचायत सदस्य मुबस्सिर कहते हैं कि मीना की पहाड़ियों में लहराते झंडे को देखकर उनका सीना चौड़ा हो गया है। यह उनके व क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व की बात है।

Share the post

हज यात्रा पर गए मुसलमानों ने सऊदी में शान से लहराया तिरंगा, बोले-हमारे लिए जन्नत है हिंदुस्तान

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×