Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

धोनी की बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान नेट्स में घुसा एक श्रीलंकाई फैन और फिर...

.

NEW DLEHI : 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर एम एस धोनी के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। जो धोनी को चाहते हैं और उनसे मिलने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। कुछ ऐसी ही घटना श्रीलंका में भी हुई है। चौथे वनडे से पहले टीम इंडिया जब प्रेमदासा स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही थी तो उस दौरान धोनी का एक फैन नेट्स पर घुस आया। उस दौरान धोनी बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे थे। अज्ञात श्रीलंकाई फैन सुरक्षा का घेरा तोड़कर सीधे धोनी के पास गया और उनके साथ सेल्फी लेने लगा।

एम एस धोनी ने भी फैन को निराश नहीं किया। उन्होंने फैन के साथ सेल्फी खिंचवा ली और साथ ही उसके साथ हाथ भी मिलाया। इसके बाद धोनी ने उस श्रीलंकाई फैन को नेट्स से बाहर जाने के लिए कहा। मजेदार बात ये रही कि धोनी के साथ सेल्फी खिंचवाने से पहले वो फैन रोहित शर्मा के पास गया था। उसे लगा कि वो एम एस धोनी हैं। इसके बाद जब उसे समझ आया तो वो सीधे धोनी के नेट्स पर घुस गया। गुरुवार को 300वां वनडे मैच खेलेंगे एमएस धोनी, साथ ही 4 रिकॉर्ड्स होंगे निशाने पर

भले ही श्रीलंका के इस फैन का टीम इंडिया के नेट्स पर यूं घुसना और धोनी के करीब तक पहुंच जाना एक मजेदार घटना लग रही हो लेकिन ये सीधे तौर पर श्रीलंका में टीम इंडिया की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करता है। आखिर कैसे एक मामूली फैन सभी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर एम एस धोनी के पास तक पहुंच गया। ये वाकया वाकई हैरान करने वाला है।

टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ चौथा वनडे गुरुवार(कल) को खेलेगी। ये मुकाबला एम एस धोनी के लिए बेहद खास है क्योंकि ये धोनी के वनडे करियर का 300वां मुकाबला होगा। टीम इंडिया 5 मैचों की सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है, लेकिन वो चौथा वनडे भी अपने नाम जरूर करना चाहेगी।

Share the post

धोनी की बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान नेट्स में घुसा एक श्रीलंकाई फैन और फिर...

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×