Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

धांसू लुक्स और क्रांतिकारी डिजाइन के साथ भारत आने वाली है ये मशहूर बाइक... हर कोई बन गया दीवाना

.....

New Delhi: Harley Davidson ने 2018 सॉफ्टटेल लाइनअप में शामिल 8 बाइक्स में से एक नई बाइक, फैट बॉब से पर्दा हटाया है। इसके डिजाइन को क्रांतिकारी बताया जा रहा है। दमदार लुक्स और बोल्ड अपील वाली इस बाइक की हर तरफ तारीफ होने लगी है। अमेरिकन बाइकमेकर कंपनी Harley Davidson इस धांसू बाइक को भारत में इसी साल के अंत में लॉन्च कर सकती है। Harley Davidson इसके अलावा भी कई अन्य बाइक्स को भी भारत में लॉन्च करेगी। इन सभी बाइक्स को गुरुग्राम स्थित कंपनी की फसिलिटी में ही असेंबल किया जाएगा।

Harley Fat Bob बाइक में 1745सीसी का 8 वाल्व मिलवाउकी एट, आॅइल कूल्ड इंजन दिया गया है। वी ट्विन मोटर वाली यह बाइक 3000 आरपीएम पर 145 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करती है। इस दमदार बाइक में ड्यूल काउंट बैलेंसर्स हैं। इनकी मदद से हल्के फुल्के झटके महसूस नहीं होते हैं। इसके साथ ही चेसिस को सॉलिड बनाने में भी ये मददगार हैं। फ्रेम इतना कसा हुआ है कि बाइक हैंडलिंग पर्फेक्ट है। मौजूदा मॉडल के मुकाबले यह बाइक 10 पर्सेंट अधिक तेज होगी।

री-डिजाइन्ड स्टील ट्यूबुलर फ्रेम पर बनाई गई है : नई 2018 Harley Davidson फैट बॉब री-डिजाइन्ड स्टील ट्यूबुलर फ्रेम पर बनाई गई है, जो कि पहले के मुकाबले 65 फीसदी ज्यादा मजबूत है। इसमें पुराने मॉडल के मुकाबले 50 फीसदी कम पुर्जे लगाए गए हैं। वेल्डिंग भी 22 पर्सेंट कम है। इससे बाइक को हल्का रखने में मदद मिली है। इस नई बाइक का वजन 309 किलोग्राम है, जबकि इसका पहले का मॉडल 321 किलोग्राम वजन है। इसमें Harley Davidson के 16 इंच फ्रंट वील्ज दिए गए हैं।

Harley Davidson ने इस बाइक में SDBV यानी शोवा ड्यूल बेंडिंग वाल्व फॉर्क्स दिए हैं। इन्हें सबसे पहले हार्ली की टुअरिंग रेंज बाइक्स में पिछले साल इस्तेमाल किया गया था। इसमें 43 एमएम के इन्वर्टेड फॉर्क्स दिए गए हैं, जो कि SDBV टेक्नॉलजी से लैस हैं। सस्पेंशन मैकेनिक्स को सुधारते हुए इसके राइडिंग कम्फर्ट और हैंडलिंग को आसान बनाया गया है। फिलहाल, Harley Davidson फैट बॉब 13 लाख 52 हजार रुपये एक्स शोरूम कीमत में उपलब्ध है। नये फीचर्स, बॉडी ग्राफिक्स और अपडेटेड मैकेनिज्म के बाद अपडेटेड वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 14 लाख रुपये तक हो सकती है। ऐसे में इसका मुकाबला ट्रायम्फ थंडरबर्ड स्ट्रॉम से होने की उम्मीद है।

Share the post

धांसू लुक्स और क्रांतिकारी डिजाइन के साथ भारत आने वाली है ये मशहूर बाइक... हर कोई बन गया दीवाना

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×