.
NEW DELHI :
महेंद्र सिंह धोनी को सबसे अच्छा फिनिशर क्यों कहा जाता है ये किसी से भी छिपा नहीं है। धोनी ने दूसरे वनडे के बाद तीसरे वनडे में एक बार फिर से भारतीय टीम को जीत दिलाई और अपने बल्ले से रन बनाकर टीम के लिए विजयी रन बनाए। इसी के साथ धोनी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी वनडे क्रिकेट में कुल 72 बार नॉट आउट रहे हैं।
Related Articles
वहीं लक्ष्य का पीछा करने के दौरान वो 40 बार नॉट आउट रहे हैं और इस दौरान उन्होंने 27 बार अपने बल्ले से रन बनाकर टीम को जीत दिलाई है। वहीं धोनी T-20 में कुल 33 बार नॉट आउट रहे हैं और लक्ष्य का पीछा करने के दौरान वो 12 बार नॉट आउट रहे हैं। उन्होंने खेल के इस फॉर्मेट में 9 बार अपने बल्ले से रन बनाकर टीम को जीत दिलाई है।
टेस्ट में भी धोनी 16 बार नॉट आउट रहे हैं और दूसरी पारी में वो कुल 4 बार नॉट आउट रहे हैं। टेस्ट में उन्होंने 3 बार अपने बल्ले से रन बनाकर टीम को जीत दिलाई है। धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 61* रनों की पारी खेली। इस पारी में धोनी ने कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए। धोनी अब भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए हैं। धोनी से आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ हैं। धोनी ने मोहम्मद अजहरुद्दीन को पछाड़कर इस उपलब्धि को अपने नाम किया।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में भी धोनी अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में धोनी अब सचिन, द्रविड़ और गांगुली से ही पीछे हैं। धोनी के नाम अब 74 बार 50 या इससे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। श्रीलंका के खिलाफ चौथा वनडे धोनी के करियर का 300वां मैच होगा और धोनी अपने 300वें मैच को यादगार बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहेंगे। भारत ने पहले ही श्रीलंका हराकर सीरीज को अपने नाम कर लिया है।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here