.
New Delhi: मैनपुरी में शनिवार को बच्चे को घर ले जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। इस दौरान बदमाशों ने महिला के सामने ही उसके बच्चे पर तमंचा तान दिया। इस पर मां से यह देखा न गया और वह दुर्गा बन गई। उसने तुरंत ही बदमाश को एक जोरदार तमाचा जड़ दिया। साथ ही तमंचा भी छीन लिया।
Related Articles
बताया गया है कि मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी प्रभाषा यादव शनिवार दोपहर में करीब 1.30 बजे सेंट मेरीज स्कूल से बच्चे को लेने के लिए गई हुईं थीं। छुट्टी के बाद जब वह बच्चे को लेकर घर लौट रहीं थीं। तभी डीएवी स्कूल जाने वाली गली के पास पीछे से बिना नंबर की डिस्कवर बाइक पर सवार होकर दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक दिया।
एक बदमाश ने उतरते ही प्रभाषा का गला दबाते हुए चेन को तोड़ लिया। महिला ने तमंचा को देखकर विरोध नहीं किया लेकिन जब बदमाश ने मासूम पर तमंचा रखा तो प्रभाषा ने तमंचा लिए बदमाश के तमाचा जड़ दिया। साथ ही उसने बदमाश के हाथ से तमंचा छीन लिया।
शोर सुनकर अपनी ओर भीड़ आते देख बदमाश वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमंचा को जब्त कर लिया। तमंचा को खोल कर देखा गया तो उसमें कारतूस पड़ा हुआ था। अगर वह चल जाता तो निश्चित तौर पर जान जा सकती थी। महिला ने बताया कि बदमाश चेहरे को गमछे से ढंके हुए थे। मगर एक को वह सामने आने पर पहचान सकती हैं।
मामले में सीओ सिटी राकेश पांडेय का कहना है कि बाइक सवार बदमाशों की तलाश के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में लूट करने वाले बदमाशों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here