Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

इन 7 चीजों का दान करने से आती हैं घर में परेशानियां

NEW DELHI: पुराणों और शास्‍त्रों में दान को सर्वश्रेष्‍ठ माना गया है फिर चाहे वो कन्‍यादान हो या फिर किसी और चीज का दान।

    दान से मनुष्‍य को कई अनचाही समस्‍याओं से छुटकारा मिल जाता है पर अगर दान किसी गलत वस्‍तु का हो तो यह आप के लिए परेशानी का सबब भी बन जाता है। 

हम आप को आज उन 7 वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका दान अपके लिए पुण्य की जगह पाप का कारण बन सकता है।

1- झाडू दान करना भी अशुभ माना जाता है। झाडू दान करने से घर में पैसे नहीं टिकते हैं। लक्ष्‍मी रूठ जाती है। बिजनेस में नुकसान होता है और सेविंग खत्‍म हो जाती है। 

2- शास्‍त्रों में कहीं भी स्‍टील दान करने का उल्‍लेख नही है। स्‍टील और उससे बनी किसी भी वस्‍तु को दान करने से बचना चाहिए। स्‍टील दान करने से घर की सुख शांति खत्‍म हो जाती है। दान देने वाले के संबंधो का भी बुरा असर पड़ता है। 

3- कभी किसी को पुराने और पहने हुए कपड़े दान में नहीं देने चाहिए। किसी जरूरतमंद को ये दिए जा सकते हैं पर दान के तौर पर नहीं। पहने हुए कपड़े दान में देने से लक्ष्‍मी रूठ जाती है। आप को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 

4- तेल दान करना शनि की शांति के लिए अच्‍छा होता है। यदि खराब तेल या उपयोग किया हुआ तेल दान किया जाये तो यह अशुभ होता है। इससे शनि प्रसन्‍न होने के बजाये नाराज होते हैं। घर में क्‍लेश बड़ता है और विपत्ति आ सकती है। 

5- ताजा खाना दान करना शुभ माना जाता है। बासी खाना दान करना अशुभ माना गया है। बासी या खराब खाना दान करने से घर के सदस्‍य बीमार होते हैं। विवाद हो सकता है कोर्ट कचहरी में पैसा खर्च होता है। 

6- कॉपी किताब या धार्मिक ग्रांथों को दान करना अच्‍छा माना गया है। यदि वो फटे हुए हों तो दान करने से बचना चाहिए। फटे हुए ग्रंथ या पुस्‍तकें दान करने से कामों में रुकावट आती है। दान देने वाले गलत फैसले लेते हैं। 

7- कभी भी दान में धारदार या नुकीली वस्‍तुयें जैसे पेन, नाइफ, चाकू, कैंची, तलवार आदि दान में देना आप के लिए दुखदाई हो सकता है। ऐसा करने से परिवार की सुख शांति को भंग करता है। घर के लोगों के बीच तनाव बड़ता है और संबांधों में दरार आती है।

 ........

Share the post

इन 7 चीजों का दान करने से आती हैं घर में परेशानियां

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×