Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

रात में नींद लेने के मामले में न्यूजीलैंड सबसे आगे, भारत सबसे पीछे

NEW DELHI : फिटनेस सॉल्यूशंस फर्म फिटबिट के अनुसार भारत के लोग दुनियाभर में नींद लेने के मामले में सबसे पीछे हैं।

 आपको बता दें कि भारत के लोग एक रात में औसतन छह घंटे 55 मिनट ही सोते हैं। इस फर्म ने 18 देशों में सर्वेक्षण किया। भारत के लोग सोने के मामले में सिर्फ जापान से आगे हैं। जापान के लोगों के सोने का औसत छह घंटा 35 मिनट है।

न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के लोग औसतन सबसे ज्यादा नींद लेते हैं। यहां के लोग रात में क्रमश: सात घंटा 25 मिनट, सात घंटा 16 मिनट और सात घंटा 15 मिनट की नींद लेते हैं।

 फिटबिट ने अपनी रिपोर्ट में बताया, ‘‘साल 2016 के जनवरी से लेकर दिसंबर तक एकत्रित किए गए फिटबिट के आकंड़ों पर आधारित है। यह रिपोर्ट इस बात का भी खुलासा करती है कि एशिया के लोग अमेरिकी और यूरोपिय लोगों की तुलना में कम सोते हैं।’’

Share the post

रात में नींद लेने के मामले में न्यूजीलैंड सबसे आगे, भारत सबसे पीछे

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×