Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

ये लोग नहीं जानते कि टीवी क्या होता है, लेकिन एक्टिंग ऐसी कि ऑस्कर दिला दे

NEW DELHI: जब कोई फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो जाए तो वो फिल्म कितनी शानदार होगी इसका अंदाजा तो आप लगा ही सकते हैं। लेकिन अगर आपको हम ये बताएं कि ऐसे कलाकारों की फिल्म ऑस्कर लिए नॉमिनेट हुई है जिन्होंने कभी टीवी तक नहीं देखा, तो क्या आप इस बात को मानेंगे

   बॉलीवुड, हॉलीवुड से बाहर निकलिए जनाब, दुनिया में और भी बहुत कुछ है। ऐसी-ऐसी प्रेम कहानियां हैं जो कहीं लिखी सुनी नहीं गईं। ये इसलिए क्योंकि इन लोगों को नहीं पता कि कलम कागज़ क्या होता है, टीवी और इंटरनेट तो बहुत दूर की बात है। टेक्नॉलोजी से कोसों दूर, यहां आज भी लोग पत्तों को लपेट कर अपना तन ढकते हैं।

हम बात कर रहे हैं दक्षिण प्रशांत महासागर में बसे राष्ट्र Vanuatu की। Vanuatu, कुल 80 द्वीपों को मिलाकर बना है। इसी में से एक द्वीप है Tanna और ये कहानी वहीं की है। Tanna का जीवन हमसे बहुत अलग है। यहां खाने के लिए रोज़ शिकार होता है। यहां का समुदाय बाहरी दुनिया से कटा है, यहां लोगों के अपने कानून हैं, अपने तौर तरीके हैं। Tanna की एक मशहूर प्रेम कहानी है,  जो कि अब Oscar में विदेशी फ़िल्म के लिए नॉमिनेट हो रही है।

इस फ़िल्म के निर्देशक हैं बेंटले डीन और मार्टिन बटलर हैं। लगभग 10 साल पहले Butler ने Dean को एक डॉक्यूमेंट्री शूट के लिए Tanna भेजा था। Dean को तब से इस जगह से प्यार हो गया था और वो यहां दोबारा आना चाहते थे। कुछ सालों पहले दोनों Tanna वापस गए और Yakel गांव के लोगों से फ़िल्म के लिए बात करी। गांव वालों के लिए ये सब नया था इसलिए उन्हें लैपटॉप पर कई फ़िल्में दिखाई गईं। ये सब देखने के बाद वो तैयार हो गए।

 क्या है Tanna

Yakel गांव की एक मश्हूर प्रेम कहानी है। इस गांव में दो समुदाय हैं और यहां प्रेम विवाह जैसा कुछ नहीं होता था। यहां सिर्फ़ दोनों समुदायों और मां बाप की रज़ामंदी के बाद लोगों की शा​दी होती है। कुछ सालों पहले यहां के दो लोगों को प्यार हो गया और उन्होंनें समुदाय के खिलाफ़ जाकर शादी कर ली। Tanna इसी कहानी पर आधारित है। इस फ़िल्म में अभिनय कर रहा हर व्यक्ति यहीं के Yakel गांव का है। इनमें से किसी ने इससे पहले कोई फ़िल्म या टीवी नहीं देखी थी। इस फ़िल्म का नाम भी 'Tanna' है और ये ऑस्ट्रेलिया से विदेशी भाषा में Oscar में Nominate होने वाली पहली फ़िल्म है।

इस फ़िल्म को शूट करने के लिए 2014 में Bentley Dean अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ 7 महीने के लिए Yakel में रहने लगे। 'Tanna अपने आप में एक खास फ़िल्म है क्योंकि ये ऑस्ट्रेलिय की तरफ़ से विदेशी फ़िल्म की श्रेणी में Oscar के लिए Nominate होने वाली पहली फ़िल्म है।

Share the post

ये लोग नहीं जानते कि टीवी क्या होता है, लेकिन एक्टिंग ऐसी कि ऑस्कर दिला दे

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×