Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

फोटोशाप नहीं ये है कुदरत का करिश्मा, सिर्फ बाहर से ही नहीं अंदर से भी काला है ये मुर्गा

.....

 New Delhi: एक सफेद रंग का पक्षी, जिसके सिर पर लाल रंग का ताज जैसा कुछ होता है और ये सुबह-सुबह बांग लगा कर कई लोगों की नींद ख़राब करता है। जी हां बात मुर्गे की हो रही है। लेकिन जो मुर्गा आज हम आपको दिखाने वाले हैं वो आपकी कल्पना से दूर है।  दुनिया का सबसे अद्भुत मुर्गा जो सफेद नहीं बल्कि काला है। ख़ास बात ये है कि ये न सिर्फ़ बाहर से, बल्कि अंदर से भी काला है। जी हां, अंदर से भी। अमेरिका में इस तरह का ये इकलौता मुर्गा है।

 \

इस मुर्गे का न सिर्फ़ शरीर, बल्कि दिल और शरीर के अंदर का हर पार्ट काला है। मुर्गे की इस प्रजाति को Ayam Cemani कहते हैं। ये ब्रीड इंडोनेशिया में पाई जाती है। लेकिन इसे अमेरिका में एक्सपोर्ट किया गया। ये प्रजाति इतनी अनोखी और महंगी है कि इसके बाद अमेरिका में इसका एक्सपोर्ट ही बंद कर दिया गया।

 

इस ब्रीड के बच्चे की कीमत करीब 200 डॉलर होती है। आज भी कई वेबसाइट इस तरह के मुर्गों को बेच रही है, लेकिन इसे खरीदने से पहले जांच लें, क्योंकि ये इतनी अनोखी प्रजाति है, जो आसानी से नहीं मिलती। इंडोनेशिया में इस प्रजाति को मारना प्रतिबंधित है।

 

इसे सिर्फ़ पालने की अनुमति है। इस देश में इसे धार्मिक रूप से भी माना जाता है। वहां के लोग इसे इंसान और भगवान के बीच की डोरी मानते हैं। ये प्रजाति इतनी सुंदर है कि कोई भी इसे मारने की सोचेगा भी नहीं। ये किसी भी खूबसूरती का उदाहरण बन सकती है।

Share the post

फोटोशाप नहीं ये है कुदरत का करिश्मा, सिर्फ बाहर से ही नहीं अंदर से भी काला है ये मुर्गा

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×