NEW DELHI: दुनियाभर में कई ऐसी अजीबोगरीब जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। ऐसी ही एक अजीब जगह हांगकांग में है। यहां पर एक ऐसा पहाड़ है जो इंसानों की कब्र से मिलकर बना है।
Related Articles
हांगकांग के पश्चिमी इलाके में पोख फू लाम नाम की एक जगह है, जिसके पास एक पहाड़ है। इस पहाड़ पर दूर दूर तक कब्र ही कब्र दिखाई देती है। दरअसल, यह पहाड़ कई कब्रो से मिलकर बना हुआ है। इस पहाड़ पर कई लाशों को दफन किया गया है।
यहां पर अगर एक कब्र से दूसरी कब्र तक जाना होता है तो लोगों को सीढ़ियों का प्रयोग करना होता है। हालांकि, अकेले जाने की हिम्मत कम लोग ही जुटा पाते हैं।
बता दें की इस स्थान को 1882 में बनाया गया था, तब से यहां पर कई लाशें दफनाई गई हैं। इसे पहले चाइनीज क्रिश्चियन सिमिट्री भी कहा जाता था। जब से यह सिलसिला शुरू हुआ है तब से आज तक खत्म नहीं हो पाया है। लोग आज भी इसी पर लाशें दफनाते हैं और यह कब्रों का पहाड़ और बढ़ता ही जा रहा है।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here