Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

भूख से मर रही है देश की जनता, क्रूर तानाशाह का बेटा जीता है ऐसी लाइफ

NEW DELHI: अफ्रीकी देश इक्वाटोरियल गिनी के प्रेसिडेंट तियोदोरो ओबियांग ग्यूमा के बेटे तियोदोरिन ओबियांग पर करप्शन के आरोप लगे हैं। इस केस की सुनवाई के लिए तियोदोरिन बुधवार को कोर्ट में पेश हुआ।

  तियोदोरिन की लेविश लाइफ की कुछ फोटो इन दिनों देश में वायरल हो गईं, जिसके चलते जनता सड़कों पर उतर आई है। तियोदोरिन अक्सर सोशल मीडिया में अपनी फोटोज शेयर करता रहता है। वह अक्सर खूबसूरत मॉडल्स से घिरा हुआ नजर आता है।

लेविश लाइफ के चलते गिनी में तियोदोरिन प्लेब्वॉय के रूप में जाना जाता है। इन्हीं फोटोज के चलते उस पर आरोप लग रहे हैं कि वह देश का पैसा मौज-मस्ती के लिए उड़ा रहा है। तियोदोरिन पिछले तीन सालों में अपने वैकेशन की करीब 800 से ज्यादा फोटोज शेयर कर चुका है। नेचुरल गैस से भरपूर इस देश की स्थिति बहुत खराब है। जनता भूखों मरने की कगार पर है। प्राकृतिक आपदा, जातीय संघर्ष और क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ने के चलते देश बदहाली की कगार पर है।

 क्रूर तानाशाह है तियोदोरिन का पिता

तियोदोरिन का पिता और गिनी का प्रेसिडेंट तियोदोरो ओबियांग ग्यूमा की गिनती सबसे क्रूर तानाशाहों में होती है। उसने अपने अंकल का तख्तापलट कर देश की सत्ता संभाली थी, जिसमें काफी लोगों का खून भी बहा था। कहा जाता है कि तियोदोरो अपने दुश्मनों की खाल उतरवा देता है। तियोदोरो पर दुश्मनों के लिवर और टेस्टिकल खाने का भी आरोप लग चुका है। तियोदोरो 1979 से देश की सत्ता संभाल रहा है। इस साल अप्रैल में दोबारा इलेक्शन के जरिए अपना कार्यकाल बढ़ाया। अपने पूर्वजों से उलट तियोदोरों का देश पर पूरा कंट्रोल है।

Share the post

भूख से मर रही है देश की जनता, क्रूर तानाशाह का बेटा जीता है ऐसी लाइफ

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×