NEW DELHI:
Film निर्देशक तरुण मनसुखानी ने अपनी अगली फिल्म का लेखन शुरू कर दिया है। लेकिन उन्होंने फिल्म के विषय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। मनसुखानी ने साल 2008 में फिल्म 'दोस्ताना' से निर्देश की शुरुआत की थी।
Related Articles
इसमें अभिनेता अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "सोमवार पहला दिन, अगली फिल्म का लेखन शुरू। इसका विषय एक्शन? रोमांस? या हॉरर हो सकता है।" वह सुशांत सिंह राजपूत और जैकलिन फर्नाडीज द्वारा अभिनीत फिल्म 'ड्राइव' की निर्देशन भी कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल दो मार्च को रिलीज होगी।
इस फिल्म का निर्माण हीरू जौहर और करण जौहर कर रहे हैं।
सुशांत ने इस फिल्म के बारे में कहा था, "जब आप इस फिल्म को देखने जाएंगे तो आपको पता नहीं होगा कि आगे क्या होने वाला है।"
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here