Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

इस सिक्के में हैं हनुमान की सारी शक्तियां, जिसको मिला वो बन जाएगा महाबली

सुंदरगढ़। हनुमान सिक्के को लेकर ओडिशा के कई भागों में हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। सिक्के के लिए बेताबी ऐसी कि लोग जान देने-लेने पर उतारू हैं।

रविवार को एक महिला तो मौत की शिकार होने से बाल-बाल बच गई। असामाजिक तत्वों ने हवाई फायरिग कर महिला को डराने के बाद धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गई।

जिले के भीकापाड़ा गांव निवासी डुमनी किसपोट्टा के पास हनुमान की तस्वीर वाले तांबे का सिक्का होने की भनक लगते ही कुछ अज्ञात लोगों ने उसे लूटने की योजना बनाई तथा रात 12 बजे उसके घर पहुंच गए। घर में घुसकर पहले तो वृद्ध महिला से खाने के लिए मांगा। खाने के लिए कुछ भी उपलब्ध नहीं होने पर वृद्ध महिला से पानी मांगा। पानी लाकर देने के बाद अचानक असामाजिक तत्वों ने हवाई फायरिग करते हुए उससे हनुमान सिक्के की मांग की।

वृद्ध महिला के अनभिज्ञता जताने पर अपराधियों ने तेज धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया, जिसमें महिला को गहरी चोट आई है। फायरिग की आवाज सुनकर वृद्ध महिला का पति जलाराम वहां पहुंचा तो तीनों हमलावर फरार हो गए। घायल महिला को आनन फानन में राजगांगपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां काफी देर तक असमंजस बना रहा कि महिला को गोली लगी है अथवा नहीं। बाद में डॉक्टर ने कहा कि धारदार हथियार से महिला घायल हुई है। हालांकि घटनास्थल से कारतूस भी मिले हैं।

तांबे से निर्मित कथित रूप से ऐसा सिक्का जिस पर हनुमान जी की तस्वीर है। ओडिशा में अफवाह उड़ी है कि यह सिक्का जिसके पास होता है वह काफी सौभाग्यशाली होता है। उसे धन दौलत की कोई कमी नहीं होती। सिक्के में आलौकिक शक्ति है। इसके लिए राज्य में खूनखराबे की कई घटनाएं हो चुकी हैं। यह हनुमान सिक्का किसके पास है, इस संबंध में लोग अनुमान भर ही लगा पाते हैं। अगर कोई बहुत धनवान है तो कहा जाता है कि उसके पास अवश्य हनुमान सिक्का होगा।

Share the post

इस सिक्के में हैं हनुमान की सारी शक्तियां, जिसको मिला वो बन जाएगा महाबली

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×