Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

हिंद महासागर में अमेरिका और जापान के साथ उतरे भारतीय नौसेना के जंगी जहाज

NEW DELHI: हिंद महासागर में चीन की बढ़ती घुसपैठ कम करने के लिए भारत, अमेरिका और जापान का संयुक्त अभ्यास जारी है।

भारतीय नौसेना के जंगी जहाज सोमवार को दोनों देशों के साथ मिलकर युद्धाभ्यास करते दिखे। 

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते शुरू हुए इस युद्धाभ्यस में भारत, जापान और अमेरिका के जंगी जहाजों से मिसाइलें, टॉरपीडो और बमों का भी परीक्षण किया जा रहा है। इस अभ्यास का मकसद तीनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को मजबूत करना है। यह मालाबार नौसैनिक युद्धाभ्यास का 21वां संस्करण है जो 17 जुलाई तक चलेगा।

ईस्टर्न नेवल कमांड के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ एचसीएस बिष्ट ने बंगाल की खाड़ी में अभ्यास जारी है। उन्होंने कहा, 'अभ्यास का मकसद एक समान चुनौतियों और खतरों से निपटना है।' हालांकि उन्होंने भारतीय समुद्र में चीनी सबमरीन्स की उपस्थिति की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

 इस अभ्यास पर चीन की क्या प्रतिक्रिया होगी इस सवाल पर यूएस स्ट्राइक ग्रुप 11 के कमांडर रियर ऐडमिरल विलियम डी ब्रायन ने कहा, 'इस अभ्यास से केवल यही संदेश दिया जा रहा है कि हम एकसाथ बेहतर हैं और किसी संभावित खतरे को पूरी तरह से खत्म कर सकते हैं।'

मालाबार अभ्यास में 16 जंगी जहाज, 95 एयरक्राफ्ट्स और दो सबमरीन हिस्सा ले रहे हैं। लगातार चौथे साल जापान की मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (MSDF) मालाबार अभ्यास में हिस्सा ले रही है। 1992 से बंगाल की खाड़ी में हर साल अमेरिका और भारत इस अभ्यास का आयोजन करते आ रहे हैं।

Share the post

हिंद महासागर में अमेरिका और जापान के साथ उतरे भारतीय नौसेना के जंगी जहाज

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×