Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

करियर की शुरूआत करने से पहले इन बॉलीवुड सितारों ने कर ली थी शादी

New Delhi:ऐसा कहा जाता है कि शादी के बाद बॉलीवुड में करियर समाप्त हो जाता है। लेकिन कुछ ऐसे भी सितारे है जिन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले शादी के बंधन में बंध चुकें थे।

बता दें इन बॉलीवुड सितारों में कुछ ने शादी के बाद ना सिर्फ करियर की शुरूआत की थी बल्कि आज बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले किंग खान का नाम लिया जाता है। शाहरुख बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही शादी के बंधन में बंध चुके थे। उन्होंने 1991 में गौरी से शादी की थी। इसके बाद 1992 में उनकी पहली फिल्म 'दीवाना' रिलीज हुई थी। 

बॉलीवुड के ऑल टाइम एंग व झक्कास एक्टर अनिल कपूर स्ट्रगल के दिनों में ही शादी कर ली थी। 90 के दशक में अनिल कपूर की जोड़ी श्रीदेवी और माधुरी के साथ बेस्ट मानते थे। लेकिन अनिल सुनीता कपूर के साथ अपनी जोड़ी बना चुके थे।

आमिर खान ने फिल्म 'यादों की बारात' से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री की थी। लेकिन उनकी लीड डेब्यू 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक थी। बता दें, आमिर जब 22 साल के थे तो उन्होंने रिना दत्त से शादी की थी। दोनों 2002 में अलग हो गए थे जिसके बाद उन्होंने 2005 में किरण राव से शादी की थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने साल 2001 में गोल्फ प्लेयर ज्योति सिंह रंधावा से शादी की और 2003 में उनकी डेब्यू फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से रिलीज हुई थी। इसके बाद 2014 में दोनों स्टार अलग हो गए थे।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले एक मॉडल थे। उन्होंने 2001 में आई फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। वहीं अर्जुन फिल्मों में आने से पहले सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी कर चुके थे। मेहर पूर्व मिस इंडिया रह चकीं है।

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान ने फिल्म 'आशिक आवारा' से डेब्यू किया था। डेब्यू करने से 2 साल पहले ही वह अमृता राव के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला। दोनों साल 2004 में एक दूसरे से अलग हो गए। 

विक्की डोनर एक्टर आयुष्मान खुराना बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले शादी के बंधन में बंध चुके थे। यहीं नहीं फिल्मों में आने से पहले आयुष्मान आरजे थे।

Share the post

करियर की शुरूआत करने से पहले इन बॉलीवुड सितारों ने कर ली थी शादी

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×