New Delhi: झारखंड में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक प्रेमिका ने बच्चे को गोद में लेकर अपने प्रेमी से शादी की। यह शादी थोड़ी हैरान करने वाली है। लेकिन सच है।
Related Articles
जानकारी के अनुसार यह मामला चंद्रावतीनगर के दलमा बेस कॉलोनी का है। यहां एक लड़की का एमजीएम अस्पतालकर्मी आकाश कुमार ने तीन साल से प्रेम- प्रसंग चल रहा था।
आरोप है कि इस दौरान आकाश ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका का शोषण किया। इसी दौरान लड़की गर्भवती हो गई। लड़की ने 7 जून को अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। और रिकॉर्ड में बच्चे के पिता का नाम आकाश कुमार लिखवाया था। लेकिन बच्चा होने के बाद आकाश ने लड़की को ठुकरा दिया और बच्चे को साथ ले गया। प्रेमिका ने जब आकाश और उसके घरवालों से शादी की बात कही तो उन्होंने भी मना कर दिया।
इस बीच युवती लगातार आकाश के घर जाती और उसे अपना लेने की बात कहती। पर आकाश और उसके परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। रविवार को पीड़िता ने मामले की जानकारी भाजपा नेता प्रीति सिन्हा को दी। इसके बाद उन्होंने एमजीएम थाना में प्रेमी आकाश के खिलाफ लिखित शिकायत की। जेल जाने के डर से लड़का घबरा गया और शादी करने के लिए तैयार हो गया।
पुलिस का कहना है लड़के के परिजनों को समझा दिया गया है। लड़का और लड़की की शादी करा दी गई है। अगर इसके बाद भी कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
ये एक अनोखा मामला है। शांदी के 16 दिन पहले बच्चा हुआ और इसके बाद मांता-पिता ने बच्चे को गोद में लेकर शादी की।
.
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here