Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Agra News: शादी के बाद भी गर्लफ्रैंड के इशारे पर चलता है पति, परेशान महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

Agra News: आगरा में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिसमें पत्नी ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सदर में दर्ज कराए गए मुकदमे में पत्नी ने पति और उसकी महिला मित्र पर गंभीर आरोप लगाया है। रेखा बेन का आरोप है कि शादी के 4 साल बाद भी पति अपनी गर्लफ्रैंड के कहने पर चलता है। उससे नहीं बोलता है। शादी के बाद गर्लफ्रैंड नाराज न हो जाये इस डर पति ने कभी उसके साथ शारिरिक संबंध नही बनाये है। पति उसे कही घुमाने नही ले जाता है। पति उसे बताता है कि वो जब भी उससे बोलता है गर्लफ्रैंड नाराज हो जाती है। कई दिन तक खाना नही खाती है।

पत्नी रेखा बेन कारा भाई का आरोप है कि उसकी शादी 20 फरवरी 2018 को विनोद भाई से हुई थी । शादी में घरवालों ने हैसियत अनुसार दान दहेज भी दिया था। रेखा बेन का आरोप है पति और ससुरालीजन 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे है। रेखा ने ससुरालीजनों से जान का खतरा भी जताया है। रेखा बेन की शिकायत पर सदर पुलिस पति विनोद भाई , ससुर भूरा भाई , विनोद की गर्लफ्रैंड ,सास माली बेन , और नन्द दिविया बेन के खिलाफ आई पी सी की धारा 498 a , 323 ,504 ,506 और दहेज अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सदर का कहना है कि मुकदमे की जांच की जा रही है जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पति पत्नी और वो के इस चक्कर में एक परिवार उजड़ने के कगार पर पहुंच गया है।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Agra News: शादी के बाद भी गर्लफ्रैंड के इशारे पर चलता है पति, परेशान महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×