Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Gujarat Election 2022: मुस्लिम महिलाओं के चुनाव लड़ने के खिलाफ हैं अहमदाबाद के शाही इमाम, बताया इस्लाम के विरूद्ध साजिश

Gujarat Assambly Election 2022: गुजरात में कल यानी सोमवार पांच दिसंबर को दूसरे एवं अंतिम चरण का मतदान होना है। वोटिंग से ऐन पहले अहमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने मुस्लिम महिलाओं के विरूद्ध विवादित बयान दिया है। शाही इमाम ने चुनाव में मुस्लिम महिलाओं को उम्मीदवार बनाए जाने पर सख्त ऐतराज जताते हुए इसे इस्लाम के खिलाफ साजिश बताया है।

चुनावों में महिलाओं को टिकट देने से इस्लाम कमजोर होता है: इमाम

इमाम ने कहा कि चुनावों में महिलाओं को टिकट देने से इस्लाम कमजोर होता है। चुनाव लड़ने के लिए अब आदमी नहीं बचे हैं क्या ? जो लोग मुस्लिम महिलाओं को टिकट थमा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, मैं देख रहा हूं कि दिल्ली के निकाय चुनाव में महिलाओं का आगे किया जा रहा है। उन्हें लगता है कि घरों में अब महिलाओं की ज्यादा चलती है। इसलिए वह सोचते हैं कि अगर महिलाओं को कब्जे में ले लें तो पूरा परिवार कब्जे में आ जाएगा।

महिलाओं के चुनाव लड़ने को हिजाब विवाद से जोड़ा

जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर सिद्दीकी ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को सार्वजनिक मंचों पर भेजने पर हम हिजाब की हिफाजत नहीं कर पाएंगें। अगर मुस्लिम अपने औरतों को विधायक, पार्षद बनाएंगे तब सरकार कहेगी आपकी औरतें अब विधानसभा और संसद में आ रही हैं। स्टेज पर अपील कर रही हैं। चुनाव में घर – घर वोट मांगने के लिए जा रही हैं। इससे हम हिजाब का मसला नहीं उठा पाएंगे।

औरत का इस्लाम में एक अलग मकाम

सिद्दीकी ने आगे कहा कि इस्लाम में सबसे ज्यादा महत्व नमाज को है। यदि औरतों का इस तरह लोगों के सामने आने जायज होता तो उनको मस्जिद में आने से नहीं रोका जाता। इस्लाम में औरतों का एक अलग मकाम है, इसलिए जो कोई भी मुस्लिम महिलाओं को टिकट देता है। वे इस्लाम के खिलाफ बगावत करते हैं। उन्होंने कहा कि क्या चुनाव लड़ने के लिए मर्द नहीं हैं क्या जो महिलाओं को टिकट दिया जा रहा है। आपको लड़न है तो मर्द को टिकट दीजिए। बता दें कि सोमवार को दूसरे चरण की 93 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को संपन्न हुआ था। नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। 



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Gujarat Election 2022: मुस्लिम महिलाओं के चुनाव लड़ने के खिलाफ हैं अहमदाबाद के शाही इमाम, बताया इस्लाम के विरूद्ध साजिश

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×