Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Ayodhya: बजट में आयोध्या के लिए खजाना खोला, कई बड़ी परियोजनाओं का किया ऐलान

UP Budget 2022 Ayodhya: प्रदेश सरकार की ओर से गुरुवार को पेश किए गए बजट में जिले के लिए खजाना खोल दिया गया। पहले से चल रही अरबों की परियोजनाओं के साथ- साथ इस बजट में विभिन्न योजनाओं के लिए करीब 800 करोड़ का प्रावधान किया गया। सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में जैसे ही आधा दर्जन परियोजनाओं की जानकारी मिली, यहां हर्ष का माहौल बन गया। संतों ने बजट को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे अयोध्या विश्वस्तरीय नगरी के रूप में विकसित होगी।

प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में अयोध्या को एक नहीं कई बड़ी सौगातों का ऐलान किया गया है। खासकर जनसुविधाओं को ध्यान में रख कर घोषित धनराशि से बड़े बदलाव की आस जगी है। योगी सरकार ने अपने इस बजट में अयोध्या के विकास के सभी बिंदुओं को शामिल किया है।

इन 5 योजनाओं को मूर्त रूप देने में खर्च होंगे 784 करोड़

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर सड़क निर्माण के लिए 300 करोड़

यदि यह घोषणा साकार रूप लेती है तो निश्चित रूप से बड़ा परिवर्तन होगा। राम मंदिर के आस-पास का एरिया चमचमाने लगेगा। हालांकि डीपीआर बनने के बाद ही पता चल सकेगा कि सड़क निर्माण कहां से कहां तक होना है।

जनसुविधाओं और पार्किंग के लिए 209 करोड़

श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से अयोध्या में भीड़ बढ़ने लगी है। योजना के तहत पार्किंग बनने से जनपद के लोगों का काफी सहुलियतें मिल जाएंगी। पहली बार ऐसा है कि इतनी बड़ी धनराशि का ऐलान किया गया है।

पौराणिक सूर्यकुंड के विकास को लेकर 140 करोड़

इस धनराशि से सूर्यकुंड का विकास तो होगा ही साथ ही आसपास के क्षेत्रों को भी काफी लाभ मिलेगा। घोषित धनराशि का डीपीआर अभी बनाया जाना है, लेकिन यह तय है कि सूर्यकुंड धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा।

जिले में पर्यटन सुविधा के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

अयोध्या में बढ़ते पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। बजट के रुपये की डीपीआर बनते ही पर्यटन सुविधा और भी निखार आ जाएगा।

जिले में 35 करोड़ से बनेगा सिपेट केंद्र

योगी सरकार (Yogi Government) ने अपने छठे बजट में जनपद को कई सौगातें दी हैं। उसी में से एक है केंद्रीय प्लास्टिक इंजीनियरी व प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) के लिए सरकार ने बजट में से 35 करोड़ का प्रावधान किया है। यह भारत सरकार के रसायन व पेट्रोरसायन विभाग के अन्तर्गत एक स्ववित्तपोषित संस्थान है।

यह एक एतिहासिक बजट है: शरद शर्मा

विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक बजट है। बजट में अयोध्या के विकास को गति देने के लिए जिन परियोजनाओं का ऐलान किया गया है वह सम्पूर्ण विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

सरकार विकास के लिए कटिबद्ध: सत्येंद्र दास

रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक सत्येंद्र दास ने कहा कि भाजपा सरकार ने अयोध्या को विश्व के मानचित्र पर ला दिया है। योगी सरकार अयोध्या के विकास के हमेशा कटिबद्ध रही है।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Ayodhya: बजट में आयोध्या के लिए खजाना खोला, कई बड़ी परियोजनाओं का किया ऐलान

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×