Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Chandauli News: केंद्रीय मंत्री की बड़ी सौगात, 1000 एलएमपी का ऑक्सीजन प्लांट किया समर्पित

Chandauli News:  यूपी के चंदौली जिले के जिला अस्पताल में केंद्रीय उद्योग भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय (Mahendra Nath Pandey)ने 1000 LPM ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन (Oxygen Plant ka udghatan)  किया। चंदौली के सांसद व भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय (Chandauli ke Sansad Mahendra Nath Pandey) चंदौली जनपद वासियों को स्वास्थ के क्षेत्र में बहुत बड़ी सौगात दी है। जहां चकिया के संयुक्त चिकित्सालय में 600 एलएमपी का ऑक्सीजन प्लांट सीएसआर फंड से दिया है, वहीं जिला मुख्यालय के पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय में भी 450 एलएलपी के सीएसआर फंड से बने ऑक्सीजन प्लांट को उद्घाटन कर हॉस्पिटल को समर्पित किया है। ऑक्सीजन प्लांट से जहाँ बेड पर ऑक्सीजन मरीजों को उपलब्ध किया जाएगा वही इससे सिलेंडर भी भरे जाएंगे। जरूरत पर अन्य हॉस्पिटलों में सप्लाई की जाएगी ।

बताते चलें कि जनपद के सांसद व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय (Chandauli ke sansad Mahendra Nath Pandey) द्वारा पहले तो चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में 600 LPM ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया गया और उसके बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय चंदौली में भी उन्हीं के द्वारा 300 LPM ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया गया। जिसके माध्यम से लगभग 10 मिनट में 300 लीटर ऑक्सीजन एकत्र करने का कार्य किया जाएगा। जिस इस प्लांट के सहयोगी के रुप में कैंप जर्मनी की इंडिया कंपनी के सहयोग से इस प्लांट को बनाया गया है। आपको बता दें कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में कुल लगभग 2000 LPM का ऑक्सीजन प्लांट लग गया है जिसको देखते हुए अब जनपद में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली समस्याओं का निदान हो जाएगा ।

इस संबंध इस उद्घाटन के दौरान भारत सरकार के केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री (Chandauli ke sansad Mahendra Nath Pandey) ने बताया कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल की देन है कि अब जनपद में कोई ऑक्सीजन की कमी की वजह से अपनी जान नहीं गंवा सकता। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि यह प्लांट इसलिए लगाया गया है कि कोरोना जैसे यदि कोई आपदा आती है तो उससे निपटने में यह प्लांट हमारे लिए सहायक सिद्ध होगा।

इस दौरान जिला अधिकारी संजीव संजीव सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीपी द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उर्मिला तथा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह, आन मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, ब्राह्मण समाज के सदानंद द्विवेदी, शशि शंकर सिंह, सूर्यमणि तिवारी, डॉक्टर कृष्णा नंद पांडेय सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021 , Chandauli ke sansad Mahendra Nath Pandey , Mahendra Nath Pandey today news , Mahendra Nath Pandey ki taza khabar 



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Chandauli News: केंद्रीय मंत्री की बड़ी सौगात, 1000 एलएमपी का ऑक्सीजन प्लांट किया समर्पित

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×