पेड़ पोधों में भी जान होती है ये बात तो सब को पता है। लेकिन क्या आपको ये बात पता है कि पौधे प्राणियों की भांती नई नई आदते सीखते हैं। जी हां पौधे भी विभिन्न घटनाओं के बीच के तार जोड़कर अपने पर्यावरण के बारे में चीजें सीख सकते हैं। अब तक माना जाता था कि यह क्षमता सिर्फ प्राणियों में ही होती है लेकिन एक नए अध्ययन में पहली बार पौधों के इस खास गुण के बारे में बताया गया है।
Related Articles
यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन में यह साबित किया गया है कि पौधे सहचारी शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम हैं। शोधकर्ता पावलोव द्वारा कुत्तों पर किए गए प्रयोगों से प्रेरित थे। पावलोव का अध्ययन व्यवहार संबंधी शोधों के इतिहास में सबसे प्रमुख अध्ययनों में से एक है। इस अध्ययन ने दिखाया था कि अनुकूलन का इस्तेमाल करते हुए व्यवहार में बदलाव लाया जा सकता है।
The post इंसान ही नहीं पौधे भी सीखते है आदतें appeared first on lafdatv.
This post first appeared on Lafdatv - Trending News On Entertainment, please read the originial post: here