
Photo : ANI
नई दिल्ली। विजय हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी झारखण्ड की टीम दिल्ली के वेलकम होटल में रुकी थी , जहाँ शुक्रवार सुबह आग लग गयी ।
होटल में आग लग जाने के कारण टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बाल-बाल बचे। हालाँकि धोनी और उनकी टीम को सुरक्षित बहार निकाल लिया गया, मगर आग में झारखंड के क्रिकेटरों की किट जलने के चलते विजय हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनल अब शुक्रवार की जगह शनिवार को होगा।
विजय हजारे ट्रॉफी में शुक्रवार को झारखंड और बंगाल के बीच होना था। झारखंड की टीम द्वारका के जिस होटल में ठहरी हुई थी उसी में आग लगी। इसी होटल में टीम के साथ कप्तान महेंद्रसिंह धोनी भी ठहरे थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Delhi: Fire had broken out in store in Dwarka's Welcome hotel complex. MS Dhoni and Jharkhand team who were staying there evacuated safely pic.twitter.com/8OIbd7x3Cl
— ANI (@ANI_news) March 17, 2017
दिल्ली फायर सर्विस ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 6:30 बजे वेलकम होटल में आग लगने की खबर चली। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड के 30 कर्मचारी भेजे गए। सुबह करीब 7:50 पर आग पर काबू पा लिया गया।
PLEASE FOLLOW US ON FACEBOOK, Thanks!
This post first appeared on Being Reporter | News And Views For You, By You!, please read the originial post: here