भाजपा उत्तर प्रदेश में कम आयु का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी चर्चा में है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम के चयन को लेकर भाजपा में निर्णय लेना आसान नहीं पड़ रहा है। यह कठिन काम भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के ऊपर सौंपा गया है। नये मंत्रिमंडल में भाजपा कई नये चेहरे भी लाना चाहती है। श्रीकांत शर्मा व स्वाति सिंह के नामों की भी चर्चाएं जोरों पर हैं। बताया जाता है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने भी गए। 1 9 6 9 में इलाहाबाद के कौसांबी जिले के सिराथु में पैदा हुए मौर्य ने इलाहाबाद में हिंदी साहित्य का अध्ययन किया। कृषि परिवार से सम्बन्ध रखने वाले केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बचपन के दौरान चाय और समाचार पत्र भी बेचा करते थे। उत्तर प्रदेश में लंबे समय बाद भाजपा ने सत्ता में वापसी की है।