Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

1 October – जानें, किन राशि के जातकों को आज आय के नए साधन हो सकते हैं ‘प्राप्त’

मेष : इस राशि के जातकों को आज आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में सहकर्मी विशेषकर महिला वर्ग से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। किसी बात का विरोध हो सकता है।

वृष : इस राशि के जातकों के आज यश में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन : इस राशि के जातकों के काफी समय से लंबित कार्यों में आज गति आएगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। खांसी और जुकाम हो सकता है। अपनी व्यक्तिगत साफ़-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

कर्क : इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य की दृष्टि से हृदय में भार और दर्द जैसी स्थिति लगती हैं, तो उसे गंभीरता से लेना होगा। वरना किसी बड़ी मुसीबत में घिर सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।

सिंह : इस राशि के जातकों के नौकरी में आज तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में कष्ट हो सकता है।

कन्या : इस राशि के जातकों की आज आय में वृद्धि होगी। आलस्य की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे।

तुला : इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में आज कमी आयेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक : इस राशि के जातक आज क्रोध के अतिरेक से बचें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। आय में बढ़ोतरी होगी।

धनु : इस राशि के जातकों के मन में आज व्यर्थ के भय की स्थिति भी हो सकती है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।

मकर : इस राशि के जातकों को आज कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ : इस राशि के जातकों को करियर में आज सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। शुभ सूचना मिलेगी। शारीरिक कष्ट से बाधा तथा हानि संभव है।

मीन : इस राशि के जातकों में आज परिवर्तन के योग हैं, संबंधों में सुधार होगा, मनोकामना पूरी होगी। दुष्टजनों से सावधान रहें।

यह भी पढ़ें – 30 September – जानें, किन राशि के जातकों के आज आर्थिक मामले सुलझेंगे

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post 1 October – जानें, किन राशि के जातकों को आज आय के नए साधन हो सकते हैं ‘प्राप्त’ first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

1 October – जानें, किन राशि के जातकों को आज आय के नए साधन हो सकते हैं ‘प्राप्त’

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×