Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

25 September – जानें, किन राशि के जातक आज किसी से बिना सोचे-समझे मन की बात शेयर करने से बचें

मेष : इस राशि के जातकों के लिए आज यात्रा करना फायदेमंद है लेकिन महंगा साबित होगा। समय की कमी रहेगी। अगर आपने शुरू में ही ध्यान नही दिया तो ठंड भी लग सकती है। भावनात्मक सम्बन्धों में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं का संकेत है।

वृष : इस राशि के जातकों में आज आलस्य की अधिकता रहेगी। मन अशान्त रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। शिक्षा में व्यवधान आएंगे।

मिथुन : इस राशि के जातक आज वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में पूर्ण सतर्कता बरतें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। बहन-भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।

कर्क : इस राशि के जातकों की आज खर्चों की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के विवादों से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे।

सिंह : इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। परिवार से दूर जाना हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कन्या : इस राशि के जातकों को आज परिवार का साथ मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

तुला : युवाओं के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से शुभ रहने वाला है। अगर आप पढ़ाई के बारे में सोच रहे हैं तो सिर्फ शार्ट टर्म कोर्स ही लें। रिलेशनशिप को आज नया मोड़ मिलेगा।

वृश्चिक : आज आपका दिन आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण काम स्थगित भी हो सकते हैं। याद रहे वक्त से पहले और भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता। भगवान भोलेनाथ की उपासना करें। सोच समझ कर अपना प्रस्ताव रखें।

धनु : आज विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान दें। घर-परिवार आपकी तरक्की से खुश रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी में क्या खूबियां चाहिए? इस बारे में विचार गहनता से होगा। ज्यादा काम आपके आरोग्य को हानि पहुंचाएगा।

मकर : इस राशि के जातक आज किसी से बिना सोचे-समझे मन की बात शेयर करने से बचें। कोई आपका फायदा उठा सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें। आपके काम सही तरीके से पूरे होंगे।

कुंभ : इस राशि के जातकों की आज पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। ज्यादातर संवाद उन्हीं लोगों के साथ रखें, जिनसे आपके विचार मिलते हों। आज आपका दिमाग बहुत तेज चलेगा और आप आज मिलने वाली सभी सूचनाओं पर पैनी निगाह भी रखेंगे, और उनका विश्लेषण भी करते रहेंगे।

मीन : इस राशि के जातकों का आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आनंद की प्राप्ति होगी। आप जो चाहेंगे, उसे हासिल कर लेंगे। आज दिन खत्म होते-होते आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें – 24 September – जानें, किन राशि के जातकों का आज फाइनेंशियल स्टेट्स होगा मजबूत

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post 25 September – जानें, किन राशि के जातक आज किसी से बिना सोचे-समझे मन की बात शेयर करने से बचें first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

25 September – जानें, किन राशि के जातक आज किसी से बिना सोचे-समझे मन की बात शेयर करने से बचें

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×