Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

21 September – जानें, किन राशि के जातकों के आज बेरोजगारी दूर करने के प्रयास होंगे सफल

मेष : इस राशि के जातकों के आज बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। जल्दबाजी न करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बना रहेगा। चिंता में कमी होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

वृष : इस राशि के जातकों के लिए आज नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे।

मिथुन : इस राशि के जातकों का आज मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा। यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा।

कर्क : इस राशि के जातक आज बेकार की बातों पर ध्यान न दें। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। कुसंगति से बचें। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे।

सिंह : इस राशि के जातक आज वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। फालतू खर्च होगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा। दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें।

कन्या : इस राशि के जातक आज विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला : इस राशि के जातकों के घर-बाहर आज कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों का आज काम में मन लगेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।

धनु : इस राशि के जातकों को आज नौकरी में चैन महसूस होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा।

मकर : इस राशि के जातकों को आज व्यापार से संतुष्टि मिलेगी। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। संतान की चिंता रहेगी।

कुंभ : इस राशि के जातकों का आज घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। यात्रा की योजना बनेगी। जोखिम न उठाएं। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे।

मीन : इस राशि के जातकों को आज लाभ के अवसर मिलेंगे। कानूनी अड़चन आ सकती है। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। विवाद न करें।

यह भी पढ़ें – 20 September – जानें, किन राशि के जातकों के आज बनते कामों में विघ्न आएगा

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post 21 September – जानें, किन राशि के जातकों के आज बेरोजगारी दूर करने के प्रयास होंगे सफल first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

21 September – जानें, किन राशि के जातकों के आज बेरोजगारी दूर करने के प्रयास होंगे सफल

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×