ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
Palak Paneer तो आपने कई बार खाया होगा। इसे बनाने में वक़्त भी लगता है। नाश्ते में बनाने के लिए हर इंसान ऐसी डिश का चुनाव करता है जो जल्दी से तैयार हो जाती है। ऐसे में ‘Palak Paneer Bhurji’ बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इस बार ‘Palak Paneer Bhurji’ जरूर बना कर देखें। ये खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। साथ ही यह कम समय में ही बन कर तैयार हो जाती है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। आपकी रसोई में मौजूद चीजों से ही यह बन जाएगी और अलग से कुछ लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सामग्री
- पालक – 500 ग्राम
- पनीर – 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
- टमाटर – 2
- हल्दी पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
- हरा धनिया – 1 छोटा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च – 3
- अदरक – 1/2 इंच टुकड़ा
- काजू – 12 (कटे हुए)
- जीरा – 1/4 छोटा चम्मच
- हींग – 1 पिंच
- तेल – जरूरत के मुताबिक
- नमक – स्वादानुसार
इस तरह बनाएं ‘Palak Paneer Bhurji’
- Palak Paneer Bhurji बनाने के लिए सबसे पहले पालक को साफ करके इसे बारीक काट लीजिए।
- इसके बाद टमाटर को बड़े टुकड़ों में काट लें। साथ ही हरी मिर्च, अदरक को भी काट लें। अब इन सभी चीजों को बारीक पीस लें।
- इसके बाद कड़ाही को आंच पर रखें और इसमें तेल डालकर गर्म होने दें।
- फिर इसमें हींग और जीरे का तड़का लगाएं। इसके बाद हल्दी और टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट इसमें डालें और इसे चमचे से चला कर मिक्स कर लें। इसे चलाते हुए भूनते रहें।
- जब तेल मसाले से अलग दिखाई देने लगे तो इसमें कटा हुआ पालक और नमक डालकर चलाएं और पालक को भून लें।
- इसे कुछ मिनट धीमी आंच पर पकने दें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक पालक का पानी सूख न जाए। जब पालक पक जाए तब इसमें टूटे हुए काजू के टुकड़े और पनीर डालकर हलके हाथ से मिला लें।
- इसके बाद ऊपर से हरा धनिया डालकर इसे सजाएं। तैयार है Palak Paneer Bhurji।