Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

12 July – जानें, किन राशि के जातकों की पैसों की स्थिति आज रहेगी कमज़ोर

मेष : इस राशि के जातक आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलेगी। दिन उत्साह से बीतेगा।

वृष : इस राशि के जातक जो कपड़े का व्यापार करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। किसी तरह का कोई बदलाव आज आपके जीवन में नहीं होना है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। पैसों की स्थिति कमजोर ही रहेगी।

मिथुन : इस राशि के जातक आज किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने के पहले उसे ठीक से पढ़ जरूर लें। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

कर्क : इस राशि के जातकों का दिन आज खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, वो आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। वहां आपकी बातों पर सबका ध्यान केंद्रित होगा। बेहतर होगा कि थोड़ा संभलकर चलें।

सिंह : इस राशि के जातकों का आज कोई बड़ा काम बहुत सरलता से हो जाएगा, जिससे आपको बहुत प्रसन्नता होगी। प्रेमी या जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। पैसों की स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा।

कन्या : इस राशि के जातकों को आज धन, पद, मान-प्रतिष्ठा से लेकर निजी जीवन तक में काफी लाभ भी होगा और सफलता भी मिलेगी। किसी से बहस में न पड़ें। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में बहुत सुधार होगा। पैसों की आवक थोड़ी कमजोर रहेगी।

तुला : इस राशि के जातकों का आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी। दिन आपके लिए सामान्य और शांत रहेगा। विद्यार्थियों को बहुत ज्यादा मेहनत करने पर सामान्य सफलता मिलेगी।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों की आज सभी समस्याओं का निवारण होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए।

धनु : इस राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र पर सहयोगियों के साथ बनाकर चलेंगे। आर्थिक रुप से स्थिर होने की कोशिश करेंगे। लंबे समय से चली आ रही सेहत से जुड़ी कोई समस्या दूर होगी। घर को व्यवस्थित करने में सफल होंगे। विदेश से कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है।

मकर : इस राशि के जातकों का आज का दिन कई तरह की सकारात्मकता से भरा हुआ रहेगा। अपनी जिद और अहंकार के कारण अपने नजदीकी लोगों से दूरी पैदा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन बहुत सुखी और प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। कोई काम पैसों के कारण नहीं अटकेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठीक रहेगा।

कुंभ : इस राशि के जातक आज किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। आज के दिन अपने साथी के मूड का ख्याल रखें। करियर के लिहाज़ से समय अच्छा है। किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी उत्सव में शामिल नहीं होंगे।

मीन : इस राशि के जातक आज अपनी ऊर्जा को अच्छे कार्यों में लगाएंगे। आज लोगों का ध्यान आपकी तरफ रहेगा। दिन सामान्य रहेगा। करियर के मामले में आपको सफलता मिल सकती है। आपका व्यवहार दूसरे लोगों को प्रभावित कर सकता है।

यह भी पढ़ें – 11 July – जानें, किस राशि के जातकों की आज आर्थिक स्थिति रहेगी सामान्य

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post 12 July – जानें, किन राशि के जातकों की पैसों की स्थिति आज रहेगी कमज़ोर first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

12 July – जानें, किन राशि के जातकों की पैसों की स्थिति आज रहेगी कमज़ोर

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×