Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

खाने के नाम पर Plate भर लेने वाले लोग जान लें ये ज़रूरी बात

खाना एक ऐसी चीज़ है जिसे देखकर शायद ही किसी के मुंह में पानी न आए। यही वजह है कि आपने कई बार शादी या पार्टी में लोगों की Plate को ओवर फ्लो देखा होगा। उन्हें देखकर ऐसा लगता है मानो आज आखरी बार इन्हें खाना मिल रहा है। ऐसा ही अक्सर घर पर भी देखा जाता है आप लोग कुछ भी खा लेते हैं। दरअसल कई लोगों की आदत होती है कि वो खाने के साथ कई चीज़े भी अपनी थाली में शामिल कर लेते हैं लेकिन ऐसा करने से पहले आपको जान लेना चाहिए कि आयुर्वेद के अनुसार किन चीजों को साथ खाने की मनाही की गई है।

इन चीजों को एक साथ खाने से करें परहेज़ 

  • ठंडे पानी के साथ घी, तेल, ख़रबूज़ा, अमरूद, खीरा, जामुन और मूंगफली नहीं खानी चाहिए।
  • खीर के साथ सत्तू, शराब, खटाई और कठहल नहीं खाना चाहिए।
  • चावल के साथ सिरका नहीं खाना चाहिए।

दूध के साथ इन चीज़ों को खाने से करें परहेज़ 

उड़द की दाल, पनीर, अंडा, मीट न खाए।

ज़रूरी बात उड़द की दाल खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। हरी सब्जिियां और मूली खाने के बाद भी दूध नहीं पीना चाहिए। अंडा, मीट, और पनीर खाने के बाद दूध पीने से बचना चाहिए। इनको एक साथ खाने से डाइजेशन में दिक्कत आ सकती है।

दही के साथ इन चीज़ों को खाने से करें परहेज़

मछली दही की तासीर ठंडी होती है। उसे किसी भी गर्म चीज के साथ नहीं लेना चाहिए। मछली की तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए उसे दही के साथ नहीं खाना चाहिए।

खट्टे फल दही के साथ खासतौर पर खट्टे फल नहीं खाने चाहिए। दरअसल, दही और फलों में अलग-अलग एंजाइम होते हैं। इस कारण वे पच नहीं पाते।

शहद के साथ इन चीज़ों को खाने से करें परहेज़

  • ध्यान रहे कि शहद को कभी गर्म करके नहीं खाना चाहिए।
  • चढ़ते हुए बुखार में भी शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में पित्त बढ़ता है।
  • शहद और मक्खन एक साथ नहीं खाना चाहिए।
  • घी और शहद कभी साथ में नहीं खाना चाहिए। यहां तक कि पानी में मिलाकर भी शहद और घी का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।

यह भी पढ़ें – आप भी हैं डेजर्ट लवर्स तो घर पर ही बनाएं मज़ेदार ‘Chocolate ice-cream’

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post खाने के नाम पर Plate भर लेने वाले लोग जान लें ये ज़रूरी बात first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

खाने के नाम पर Plate भर लेने वाले लोग जान लें ये ज़रूरी बात

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×